{"_id":"5acedf284f1c1b693d8b49aa","slug":"ipl-2018-sunrisers-hyderabad-predicted-playing-11-against-mumbai-indians","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन 11 सूरमाओं से होगी SRH को लगातार दूसरी जीत की उम्मीद, सामने है मुश्किल मुंबई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इन 11 सूरमाओं से होगी SRH को लगातार दूसरी जीत की उम्मीद, सामने है मुश्किल मुंबई
Thu, 12 Apr 2018 09:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Apr 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 11वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद अपना दूसरा मुकाबला गुरुवार को पिछले साल की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। वॉर्नर की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी का सारा दारोमदार नए कप्तान केन विलियमसन के अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के कंधों पर होगा। दरअसल, बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए जाने के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर की जगह केन विलियमसन को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई। आइये जानते हैं कि हैदराबाद किन 11 खिलाड़ियों के दम पर अपना दूसरा मैच जीतने की कोशिश करेगीः
ओपनर्स
2 of 6
शिखर धवन
ओपनर्स की भूमिका में टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और डेविड वॉर्नर की जगह कप्तान पद की जिम्मेदारी संभाल रहे न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन नजर आएंगे। दोनों ही शानदार बल्लेबाज है। पिछले मुकाबले में शिखर ने नबाद 78 रन की शानदार पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और 1 छक्के लगाया। वहीं, कप्तान केन विलियमसन 36 रन बनाए थे।
मिडिल ऑर्डर
3 of 6
सनराइजर्स हैदराबाद
मिडिल ऑर्डर की भूमिका में टीम इंडिया के 28 वर्षिय खिलाड़ी मनीष पांडे का खेलना तय माना जा रहा है। हाल ही दिनों में उन्होंने टीम इंडिया में शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा 24 साल के युवा खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी मिडिल ऑर्डर में बललेबाजी करते नजर आ सकते है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा का खेलना तय माना जा रहा है। दीपक हाल ही के लोकल टूर्नामंट में 22 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑलराउंडर्स
4 of 6
युसूफ पठान
- फोटो : file
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यूसुफ पठान ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। आईपीएल में पठान का एक शानदार रिकॉर्ड रहा है। पठान मैच फिनिशर के रूप में बी जाने जाते है। वहीं, बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन से भी हैदरबाद को काफी उम्मीद हो सकती है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनका जबर्दस्त पकड़ है। वह हैदराबाद के लिए बेहतर साबित हो सकते है।
विज्ञापन
स्पिनर्स
5 of 6
राशिद खान
- फोटो : ipl
अफगानिस्तान के स्टार और वर्ल्ड नंबर-1 टी-20 गेंदबाज राशिद खान से हैदराबाद को बेहतर उम्मीद हो सकती है। 19 साल के इस गंदबाज की पूरे विश्व में चर्चा है। गेंदबाजी में इनका कोई तोड़ नहीं है। हैदराबाद के पास राशिद के रूप में एक अच्छे गेंदबाज है। पिछले मुकाबले में उन्होंने 1 विकेट लिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।