फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरेश रैना ने बदल दिया IPL के 11 साल का इतिहास, बिना मैदान पर उतरे ही बनाया दिलचस्प रिकॉर्ड

Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
IPL 2018: Suresh Raina misses first IPL match for CSK after 158 games
IPL 2018 में खेले गए सुपर संडे का दूसरा मुकाबला रोमांच की सारी हदों को पार कर गया। मेजबान किंग्स इलेवन पंजाब  ने चेन्नई सुपरकिंग्स को सांस थाम देने वाले मैच में 4 रन से हरा दिया। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 12वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 197 रन बनाए। जवाब में CSK की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 193 रन ही बना सकी। ये चेन्नई की इस टूर्नामेंट में पहली हार थी। हार-जीत के अलावा इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने IPL के इतिहास को बदलकर रख दिया।
IPL 2018: Suresh Raina misses first IPL match for CSK after 158 games
दरअसल, IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज बल्लेबाज सुरेश रैना चोट की वजह से यह मैच नहीं खेल पाए। मैच से बाहर होने के बावजूद उन्होंने एक अजब रिकॉर्ड बना दिया। यह 11 साल के IPL इतिहास का पहला मौका था जब चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम बगैर सुरेश रैना के मैदान पर उतरी।
IPL 2018: Suresh Raina misses first IPL match for CSK after 158 games
दरअसल IPL की शुरुआत से ही चेन्नई सुपरकिंग्स की ओर से खेल रहे रैना ने अब तक एक भी मैच मिस नहीं किया था। पहला आईपीएल जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स और तीन बार की विजेता चेन्नई सुपर किंग्स पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में 2 साल का प्रतिबंध लगाया गया था। इस फैसले से बाद दोनों टीमें आईपीएल 9 और आईपीएल 10 से में नहीं खेल पाई थी। अब CSK की आईपीएल में वापसी होते ही दोबारा वह इस टीम के अहम खिलाड़ी के रूप में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2018: Suresh Raina misses first IPL match for CSK after 158 games
रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए लगातार 158 मैच (आईपीएल+सीपीएल) लगातार खेल चुके थे। इसके बाद विराट कोहली का नंबर आता है, जिन्होंने RCB के लिए लगातार 144 मैच खेले हैं।  महेंद्र सिंह धोनी लगातार CSK के लिए 124 मैच खेल चुके हैं। चेन्नई को दो बार खिताब दिलाने और तीन बार फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाने वाले रैना चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
IPL 2018: Suresh Raina misses first IPL match for CSK after 158 games
रैना आईपीएल में अब तक 163 मैच खेल चुके हैं। इनमें वह 33.76 की औसत से 4558 रन बना चुके हैं। रैना के नाम एक शतक के अलावा 31 अर्धशतक भी है। मगर एक रिकॉर्ड और है जो उन्हें खास बनाता है वो है 402 चौके, 174 छक्के। छक्कों के मामले में रैना अभी मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा के बराबर चल रहे हैं। इसके अलावा IPL में सबसे ज्यादा कैच (86) लपकने का रिकॉर्ड भी रैना के ही नाम पर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed