पंजाब की टीम सोमवार को आईपीएल मुकाबले में जब दिल्ली का सामना करने उतरेगी तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वे कोलकाता के खिलाफ सुपर ओवर में जीत के नायक रहे कागिसो रबाडा की यॉर्कर गेंद का सामना कैसे करते हैं। दोनों टीमों ने शनिवार को अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मोहाली में आज रात 8 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले में कैसी हो सकती है पंजाब की टीम...
इन 11 शेरों के दम पर दिल्ली जीतने उतरेगी पंजाब! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर
पंजाब की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल और विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ओपनिंग करते नजर आएंगे। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने पिछले मुकाबले में पंजाब को बेहतरीन शुरुआत दिलाई थी। राहुल (71) और गेल ने 40 रन बनाए थे। इन दोनों बल्लेजाजों से एक बार फिर अच्छी शुरुआत की उम्मीद होगी।
मिडिल ऑर्डर
मयंक अग्रवाल, सरफराज खान और डेविड मिलर मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में मयंक अग्रवाल ने 21 गेंदों में 43 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। वहीं, मिलर ने 15 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
ऑलराउंडर
मनदीप सिंह, कप्तान रविचंद्रन अश्विन टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका अदा कर सकते हैं। हालांकि, पिछले मैचों में इन खिलाड़ियों के बल्लेबाजी करने का मौका नही मिला था।
गेंदबाजी
मोहम्मद शमी, मुरुगन अश्विन और एंड्रयू टाई गेंदबाजों की भूमिका निभाएंगे। पिछले मैच में तीनों ही गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की थी। अश्विन और शमी ने 2-2 विकेट लिए थे, जबकि टाई ने एक विकेट हासिल किए थे।