फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी मैदान पर लुंगी पहन खेला था क्रिकेट, अब नकली दाढ़ी में सड़कों पर भटक रहा ये धांसू क्रिकेटर

Fri, 05 Apr 2019 01:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 05 Apr 2019 01:32 PM IST
सार

कभी मैदान पर लुंगी पहन खेला था क्रिकेट, अब नकली दाढ़ी में सड़कों पर भटक रहा ये धांसू क्रिकेटर

विज्ञापन
IPL 2019: Matthew Hayden shops around Chennai T Nagar in Lungi and beard
मैथ्यू हेडन - फोटो : अमर उजाला

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अपने बिंदास अंदाज और गजब लाइफस्टाइल के लिए पहचाने जाते हैं। इन्हीं में से एक हैं मैथ्यू हेडन। कभी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले इस खतरनाक क्रिकेटर को भारत से विशेष लगाव है।



कभी होली के रंग में सराबोर होकर तो कभी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए इनकी कई तस्वीरें इंटरनेट पर मिल जाएगी। मगर इस बार हेडन लुंगी और नकली दाढ़ी लगाकर चेन्नई की सड़कों पर शॉपिंग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला? 

IPL 2019: Matthew Hayden shops around Chennai T Nagar in Lungi and beard
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इंडियन टी-20 लीग में चेन्नई की ओर से खेल चुके हेडन अब बतौर कमेंटेटर टीवी पर नजर आते हैं। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे हेडन पिछले दिनों चेन्नई की सड़कों पर मोलभाव खरीदते दिखे। चेन्नई की टी नगर स्ट्रीट मॉल के पास उन्होंने 200 रुपये की घड़ी मोलभाव कर 180 रुपये में खरीद ली।

IPL 2019: Matthew Hayden shops around Chennai T Nagar in Lungi and beard
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

इस दौरान उन्होंने इस बात का भी ख्याल रखा कि उन्हें कोई पहचान न पाए। नकली लंबी दाढ़ी और लुंगी पहनकर हेडन ने खुद को छिपाने की भी कोशिश की। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने उनकी मदद भी की। हेडन ने बाद में पूरे घटनाक्रम से पर्दा भी उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Matthew Hayden shops around Chennai T Nagar in Lungi and beard
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

बकौल हेडन, 'शेन वॉर्न ने 1000 रुपये से कम में सामान खरीदने का चैलेंज दिया था, इसलिए मैं लुंगी, शर्ट, रजनी ब्रांड के धूप के चश्मे और एक घड़ी खरीदने गया था।'

View this post on Instagram

Bit of undercover shopping at T Nagar Street Mall in Chennai @starsportsindia @iplt20 @chennaiipl

A post shared by Matthew Hayden (@haydos359) on

विज्ञापन
IPL 2019: Matthew Hayden shops around Chennai T Nagar in Lungi and beard
मैथ्यू हेडन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके पहले मैथ्यू हेडन क्रिकेट की पिच पर लुंगी और चेन्नई की टी-शर्ट पहनकर चौके-छक्के लगाते भी नजर आ चुके हैं। इंडियन टी-20 लीग के शुरुआती तीन सीजन में चेन्नई की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 34 पारियों में 34.90 की औसत से 1117 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका में हुए दूसरे सीजन में 572 रन बनाकर ऑरेंज कैप भी कब्जाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed