इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन का 12वां मैच रविवार रात आठ बजे चेन्नई और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में यह मुकाबला होगा। इस सीजन में चेन्नई जहां अपने दोनों मैच जीत चुकी है, तो वहीं राजस्थान को अपने दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। राजस्थान को अभी भी इस लीग में पहली जीत की तलाश है। आइए जानते हैं चेन्नई से निपटने के लिए राजस्थान के कौन से 11 खिलाड़ी मैदान में उतर सकते हैं...
चेन्नई को हराने राजस्थान के ये 11 खिलाड़ी उतरेंगे मैदान में! ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनर्स
कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ओपनिंग करते नजर आएंगे। हैदराबाद के खिलाफ पिछले मुकाबले में रहाणे ने जबरदस्त 70 रनों की पारी खेली थी। हालांकि बटलर उस मैच में नहीं चल सके थे, लेकिन पंजाब के खिलाफ टीम के पहले मैच में उन्होंने शानदार 79 रन बनाए थे। चेन्नई के खिलाफ पिछली बार की तरह इस बार भी दोनों सलामी बल्लेबाजों की निगाहें राजस्थान को मजबूत शुरुआत दिलाने पर होंगी।
इन 11 खिलाड़ियों के सहारे उतरेंगे धोनी के धुरंधर! ऐसी है चेन्नई की संभावित प्लेइंग XI
मिडिल ऑर्डर
संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ और राहुल त्रिपाठी मिडिल ऑर्डर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। पिछले मैच में संजू सैमसन ने इंडियन टी-20 लीग के इस सीजन का पहला शतक लगाया था। उन्होंने 55 गेंदों पर नाबाद 102 रनों की पारी खेली थी। इस बार भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी।
ऑलराउंडर्स
बेन स्टोक्स और कृष्णप्पा गौथम ऑलराउंडर की भूमिका में नजर आ सकते हैं। हालांकि पिछले दोनों ही मैचों में वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। इस बार दोनों ऑलराउंडरों से राजस्थान को काफी उम्मीदें होंगी।
राजस्थान की टीम पिछले मुकाबले की तरह चार गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, श्रेयस गोपाल और धवल कुलकर्णी के साथ मैदान पर उतर सकती है। पिछले मुकाबले में श्रेयस गोपाल ने शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने हैदराबाद के तीन विकेट चटकाए थे। इसके अलावा जयदेव उनादकट को भी एक विकेट मिला था। ये चारों गेंदबाज इस बार भी अपना कमाल दिखा सकते हैं।
नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।