फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या विराट आज करेंगे टीम में कोई बदलाव, दिल्ली के खिलाफ ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI    

Sat, 06 Apr 2019 07:20 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 06 Apr 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019: royal challengers bangalore predicted playing xi against delhi capitals

विराट कोहली की अगुआई में बैंगलोर की टीम जब रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी निगाहें सीजन की पहली जीत पर होगी। इंडियन टी-20 लीग सीजन 12 में लगातार पांच हार झेल चुकी बैंगलोर की टीम से ये उम्मीद नहीं थी। अगर टीम का प्रदर्शन इसी तरह रहा तो भगवान ही मालिक। वैसे भी बैंगलोर का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना पहले ही टूट गया है। 



इस लीग के शुरू होने से पहले किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि विराट की अगुआई में बैंगलोर टीम की शुरुआत इतनी निराशाजन होगी। पहली जीत की तलाश में जुटी बैंगलोर की टीम रविवार को दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में कुछ बदलाव कर सकती है। आइए जानते हैं किन 11 खिलाड़ियों के सहारे बैंगलोर, दिल्ली को मात देने उतर सकती है? 
 

ipl 2019: royal challengers bangalore predicted playing xi against delhi capitals
विराट कोहली - फोटो : Social media

ओपनर्स
बल्लेबाजी का पतन बैंगलोर के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है। पार्थिव पटेल के साथ विराट कोहली ओपनिंग कर सकते हैं। पिछले मुकाबले में पार्थिव और कोहली ने क्रमशः 25 और 84 रन की शानदार पारी खेली।
 

ipl 2019: royal challengers bangalore predicted playing xi against delhi capitals
एबी डीविलियर्स - फोटो : file photo

मिडिल ऑर्डर
विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और मोइन अली मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान कोहली अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परेशानी बढ़ गई है। हालांकि, पिछले मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। वहीं, डीविलियर्स ने भी पिछले मुकाबले में 63 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019: royal challengers bangalore predicted playing xi against delhi capitals
आरसीबी - फोटो : file photo

ऑलराउंडर्स
अक्षदीप नाथ ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं। पिछले मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।

विज्ञापन
ipl 2019: royal challengers bangalore predicted playing xi against delhi capitals
उमेश यादव - फोटो : ipl

गेंदबाजी
गेंदबाजी में भी बेंगलोर का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दिल्ली के खिलाफ विराट गेंदबाजी में बदलाव कर सकते हैं। मोहम्मद सिराज के बदले उमेश यादव खेल को मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा पवन नेगी, टिम साउथी और युजवेंद्र चहल मोर्चा संभाल सकते हैं। पिछले मैचों में नेगी और नवदीप ने दो-दो विकेच चटकाए थे।

नोटः यह महज एक आंकलन है, असली प्लेइंग इलेवन का पता तो टॉस के बाद ही लगेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed