फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप और आईपीएल के बीच कैसे बनाम संतुलन, खिलाड़ियों को बता रहे सौरव गांगुली

Tue, 19 Mar 2019 06:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 19 Mar 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
IPL 2019: Sourav Ganguly, Ricky Ponting reveals the Delhi Capitals player to watch for this season
टीम इंडिया

आईपीएल खेल रहे विश्व कप खिलाड़ियों के कार्यभार को लेकर चल रही बहस के बीच भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने मंगलवार को कहा कि थकान की चिंता किए बिना खिलाड़ियों को अधिक से अधिक क्रिकेट खेलना चाहिए।

IPL 2019: Sourav Ganguly, Ricky Ponting reveals the Delhi Capitals player to watch for this season
सौरव गांगुली

गांगुली ने कहा, ‘मेरी तो यही राय है कि खिलाड़ियों को थकान की चिंता किए बिना जितने मौके मिलें, उतना क्रिकेट खेलना चाहिए। उन्हें अलबत्ता तरोताजा रहने के तरीके तलाशने होंगे, लेकिन नहीं खेलना कोई हल नहीं है।'

IPL 2019: Sourav Ganguly, Ricky Ponting reveals the Delhi Capitals player to watch for this season
सौरव गांगुली

उन्होंने कहा, ‘खेलने के मौके बहुत नहीं होते और जितने होते हैं, उनका अधिकतम उपयोग करना चाहिए। खेलते समय चोट लगना स्वाभाविक है और इसकी भी कोई गारंटी नहीं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलते समय आप चोटिल नहीं होंगे, लेकिन चोटिल होने के मायने अनफिट होना नहीं है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2019: Sourav Ganguly, Ricky Ponting reveals the Delhi Capitals player to watch for this season
सौरव गांगुली

एक सवाल के जवाब में आईपीएल की दिल्ली केपिटल्स टीम के सलाहकार गांगुली ने कहा, ‘यह फैसला खिलाड़ियों पर ही छोड़ देना चाहिए कि उन्हें विश्व कप से पहले कितना खेलना है।’ वहीं दिल्ली केपिटल्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी कहा कि खिलाड़ी अपने तरीके से कार्यभार प्रबंधन करेंगे। 

विज्ञापन
IPL 2019: Sourav Ganguly, Ricky Ponting reveals the Delhi Capitals player to watch for this season
रिकी पोंटिंग

उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में देर से आएंगे और जल्दी लौट जाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के साथ ही ऐसा ही है। मुझे लगता है कि कुछ भारतीय गेंदबाजों को भी इस बारे में ध्यान रखना होगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed