राजस्थान की टीम लगातार खराब प्रदर्शन करते आ रही है। रहाणे की अगुवाई में राजस्थान इस सीजन में 8 मैच खेली और उसे 6 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान की टीम अंक तालिका में नीचे से दूसरे पायदान पर है।
आखिर क्यों मैच से ठीक पहले कप्तानी से हटाए गए अजिंक्य रहाणे?
रहाणे को फ्रेंचाइजी ने कप्तानी से हटा दिया है। सीजन के बाकी बचे हुए मैचों में राजस्थान की कप्तानी स्टीव स्मिथ संभालेंगे। इसके पहले राजस्थान के कोच पैडी अप्टन ने मुंबई के खिलाफ हार के बाद रहाणे को हटाने के संकेत दे दिए थे। अप्टन ने ये बात मानी थी कि राजस्थान की टीम एक यूनिट के तौर पर विफल साबित हुई है।
खराब फॉर्म से जूझ रही राजस्थान खिलाफ तीसरी जीत दर्ज करके IPL में अपना अभियान पटरी पर लाने की जरूर कोशिश करेगी। आठ मैचों में छह हार और सिर्फ दो जीत के बाद टीम आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थान पर है। राजस्थान की टीम ने पिछले शनिवार को मुंबई को उसी के मैदान पर हराया था। टीम घर में भी यही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगी।
गौरतलब है कि IPL के 12वें सीजन में अजिंक्य रहाणे ने 9 मैचों में 25.12 की औसत से केवल 201 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 133.11 का था। वहीं, स्टीव स्मिथ की बात की जाय तो उन्होंने बतौर कप्तान IPL में अभी तक 24 मैचों में 16 में जीत और 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। उनके जीत का प्रतिशत 66.7 का रहा है। इस सीजन में स्मिथ ने 8 मैचों में 186 रन बनाए हैं। आज वो 25वें मैच में कप्तानी कर रहे हैं।
वहीं, दिल्ली को उसके घर में हराने के उत्साह से लवरेज रोहित शर्मा की टीम राजस्थान को भी उसी के घर में हराकर हिसाब बराबर कर प्लेऑफ के करीब पहुंचना चाहेगी। सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान के खराब रिकॉर्ड के कारण टीम की राह आसान नहीं होगी। बैंगलोर के खिलाफ इस मैदान पर एकमात्र जीत दर्ज करने के अलावा टीम ने मौजूदा सत्र में अपने बाकी तीनों घरेलू मैच गंवाए हैं।