बजाज की सबसे छोटी कार Bajaj Qute की बिक्री अप्रैल के आखिर या मई की शुरुआत से होगी। इस कार की खासियत होगी कि यह करा एक लीटर पेट्रोल में 35 किमी का माइलेज देगी, जबकि इसकी कीमत ऑल्टो से भी कम होगी। वहीं क्यूट को जल्द ही एलपीजी वेरियंट के साथ भी लान्च किया जाएगा।
सबसे सस्ती कार Bajaj Qute एलपीजी वेरियंट में जल्द आएगी, मिलता है 43 किमी तक माइलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
22 राज्यों की अनुमति मिली
फिलहाल 4 सीटर क्यूट क्वाड्रीसाइकिल को देश के केवल 6 राज्यों केरल, गुजरात, राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में ही बेचा जा रहा है। हाल ही में इसे महाराष्ट्र में लान्च किया गया है। देश के 22 राज्यों की इसे अनुमति मिल चुकी है औ जल्द ही यह देश का 80 प्रतिशत हिस्सा कवर करेगी। क्यूट को पर्सनल और कॉमर्शियल दोनों ही पर्पज के लिए बनाया है।
अगले महीने आएगा एलपीजी वेरियंट
वहीं बजाज अब इसके एलपीजी वेरियंट को लान्च करने की योजना बना रही है। इस मॉडल को अगले महीने के आखिर तक लान्च किया जा सकता है। फिलहाल क्यूट को सिर्फ पेट्रोल या फिर सीएनजी ऑप्शन में ही खरीद सकते हैं। पेट्रोल-सीएनजी ऑप्शन एक साथ उपलब्ध नहीं होगा। ऐसा ही एलपीजी वेरियंट के साथ भी होगा। क्यूट एक लीटर पेट्राल में 35 किलोमीटर और एक किलोग्राम सीएनजी में 43 किलोमीटर तक चल सकती है। माना जा रहा है कि एलपीजी के साथ भी इसका माइलेज तकरीबन इतना ही होगा। वहीं क्यूट की टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटा है।
बजाज क्यूट में 5-स्पीड गियरबॉक्स
क्यूट का वजन 452 किग्रा है और इसके पेट्रोल मॉडल में बीएस-4 फोर स्ट्रॉक 216 सीसी का सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल डीटीएसआई इंजन मिलेगा, जो 5500 आरपीएम पर 13 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 18.9 एनएम का टॉर्क देता है। जबकि सीएनजी वेरियंट 5500 आरपीएम पर 11 बीएचपी की पावर और 4000 आरपीएम पर 16.1 एनएम टॉर्क देता है। बजाज क्यूट के इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स लगा है।
कीमत 2.48 लाख रुपये से शुरू
कंपनी ने बजाज क्यूट के पेट्रोल वर्जन की कीमत 2.48 लाख रुपये और सीएनजी वर्जन की कीमत 2.78 लाख रुपये रखी है। वहीं इसके मुकाबले टाटा नैनो की कीमत 2.26 लाख रुपये से लेकर 3.20 लाख रुपये तक है। कीमत के मामले में यह टाटा नैनो और मारुति ऑल्टो से भी सस्ती होगी। यह लाल, हरा, नीला, पीला काला और सफेद समेत 6 रंगों में ही मिलेगी।