{"_id":"5f2aaa448ebc3e3c9b1d966d","slug":"ipl-2020-as-captain-i-am-the-least-important-person-in-team-says-rohit-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: मुंबई इंडियंस में खुद को सबसे कम अहम क्यों मानते हैं कप्तान रोहित शर्मा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: मुंबई इंडियंस में खुद को सबसे कम अहम क्यों मानते हैं कप्तान रोहित शर्मा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 05 Aug 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड
- फोटो : मुंबई इंडियंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में आईपीएल से बहाल होगा जबकि पूरी दुनिया कोविड-19 महामारी को रोकने की जद्दोजहद में लगी है। रोहित शर्मा के लिए कप्तानी में सबसे अहम चीज है 'निस्वार्थ रहना' और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में उन्हें खुद को 'सबसे कम अहम व्यक्ति' कहलाने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
2 of 5
मुंबई इंडियंस
- फोटो : social media
मुंबई इंडियंस को चार खिताब दिलाने वाले रोहित ने पीटीआई से कहा, 'मैं इस बात में विश्वास करता हूं कि जब आप कप्तान हो तो आप सबसे कम अहम व्यक्ति होते हो। जब बड़े हित की बात होती है तो अन्य काफी अहम बन जाते हैं। अलग अलग कप्तानों के लिए यह चीज अलग होती है, लेकिन जहां तक मेरा संबंध है तो मैं इससे इत्तेफाक रखता हूं।'
3 of 5
विजेता मुंबई इंडियंस
सुरेश रैना ने हाल में उनके 'कूल' व्यवहार की तुलना महेंद्र सिंह धोनी से की। वह तुलना को तरजीह नहीं देते, लेकिन दोनों में एक समानता तो है कि रोहित भी मुश्किल परिस्थितियों को देखते हुए पूर्व भारतीय कप्तान की तरह ही दिखते हैं। गुस्सा नहीं दिखाना कोई जानबूझकर किया गया प्रयास नहीं है। यह मेरी प्रकृति है क्योंकि आप किसी और की तरह दिखाने की कोशिश नहीं करते। आप जो हो, हमेशा वही रहने की कोशिश करते हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुंबई इंडियंस
रोहित ने कहा, 'आप भी गुस्सा होते हो, कभी कभार आपा खो देते हो, लेकिन यह महत्वपूर्ण होता है कि आप इसे अपनी टीम के साथियों को नहीं दिखाओ। अपनी भावनाओं को छुपाना सबसे मुश्किल काम होता है। उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जाएंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा। इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते। मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए मुंबई क्रिकेट संघ से को पत्र लिखूंगा।
विज्ञापन
5 of 5
मुंबई इंडियंस
भारतीय टीम के उप कप्तान को लगता है कि आईपीएल शुरू होने से पहले उनके पास काफी समय है। उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जाएंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा। इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते। मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए मुंबई क्रिकेट संघ को पत्र लिखूंगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।