सब्सक्राइब करें

IPL 2020: आखिर कितनी है कप्तानों की सैलरी, धोनी-विराट-रोहित एक सीजन में इतना कमाते हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 19 Jul 2020 08:35 AM IST
विज्ञापन
IPL 2020 MS Dhoni to Virat Kohli Know about Eight Teams Captain and his Salary for Season
आईपीएल - फोटो : सोशल मीडिया

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की बैठक में इसके आयोजन पर चर्चा हुई। अब कहा जा रहा है कि दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग का आयोजन देश से बाहर होगा। आईपीएल की नीलामी में खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई थी। फटाफट फॉर्मेट के इस खेल में कप्तानों पर टीम का बड़ा दारोमदार रहता है। महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे कप्तानों को फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए कितने रुपये का भुगतान करती हैं, ये कभी खुलकर सामने नहीं आया है, लेकिन आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल के सभी टीम के कप्तानों को एक सीजन के लिए कितने रुपये मिलते हैं।

Trending Videos
IPL 2020 MS Dhoni to Virat Kohli Know about Eight Teams Captain and his Salary for Season
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित ने अपने नेतृत्व में मुंबई इंडियंस को चार बार चैंपियन बनाया है। रोहित को मुंबई इंडियंस का कप्तान आईपीएल के छठे सीजन (2013) में बनाया गया था और इसी सत्र में मुंबई ने पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। इस सीजन के लिए रोहित को मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी 15 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2020 MS Dhoni to Virat Kohli Know about Eight Teams Captain and his Salary for Season
स्टीव स्मिथ - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को आईपीएल में पहली बार 2010 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा था। स्मिथ आईपीएल में अभी तक चार टीमों की तरफ से खेल चुके हैं। आईपीएल 2020 में स्मिथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हैं। इसके लिए उन्हें करीब 12 करोड़ रुपये की सैलरी दी जाएगी। 

IPL 2020 MS Dhoni to Virat Kohli Know about Eight Teams Captain and his Salary for Season
एमएस धोनी - फोटो : social media

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के पहले सीजन से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। चेन्नई ने धोनी की कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए धोनी को सीएसके की फ्रेंचाइजी की ओर से 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
IPL 2020 MS Dhoni to Virat Kohli Know about Eight Teams Captain and his Salary for Season
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL official web
आईपीएल के सबसे युवा कप्तान श्रेयस अय्यर को 2018 में गौतम गंभीर को हटाकर दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया था। आईपीएल के 12वें सीजन में दिल्ली सात साल के बाद अय्यर की कप्तानी में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। अगले सीजन के लिए अय्यर को सात करोड़ रुपये दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी की ओर से मिलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed