{"_id":"5f506f468341784e0d66d3e0","slug":"ipl-2020-mumbai-indians-replace-lasith-malinga-with-australian-pacer-james-pattinson","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा झटका, लसिथ मलिंगा पूरे IPL से बाहर, यह खिलाड़ी लेगा जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मुंबई इंडियंस को सबसे बड़ा झटका, लसिथ मलिंगा पूरे IPL से बाहर, यह खिलाड़ी लेगा जगह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
लसिथ मलिंगा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
19 सितंबर से शुरू होने जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस को अनुभवी गेंदबाज लसिथ मलिंगा की कमी खलेगी। व्यक्तिगत कारणों की वजह से 36 वर्षीय यह पेसर यूएई में होने जा रहे इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा। 122 मैचों में 170 विकेट हासिल करने वाले लसिथ की कमी कप्तान रोहित शर्मा को खलेगी।
2 of 4
जेम्स पैटिंसन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबर है कि श्रीलंका के इस दिग्गज खिलाड़ी के पिता की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। आगामी हफ्तों में उनकी सर्जरी भी हो सकती है। गत चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस ने मलिंगा की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को शामिल करने की घोषणा की। पैटिंसन इस हफ्ते के अंत में अबु धाबी में मुंबई इंडियंस से जुड़ जाएंगे।
Lasith Malinga will miss this season's #Dream11IPL with Australian speedster James Pattinson replacing him.
मलिंगा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज हैं, उन्होंने पिछले साल टीम को चौथी बार आईपीएल का खिताब दिलाने में मदद की थी। आखिरी वन-डे साल भर पहले खेलने वाले इस खिलाड़ी की फिटनेस भी साथ नहीं दे रही, उन्हें घुटने की कई चोटों से जूझना पड़ा और वह श्रीलंका क्रिकेट द्वारा जून और जुलाई में लगाए गए शिविर में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : social media
टीम के मालिक आकाश अंबानी ने पैटिंसन का स्वागत किया और मलिंगा को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा, ‘जेम्स हमारे साथ फिट होने के लिए सही खिलाड़ी हैं और हमारे इस समय तेज गेंदबाजों के उपलब्ध विकल्पों में शामिल होंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।