{"_id":"5f506312373034006b19577e","slug":"chennai-super-kings-boss-n-srinivasan-says-treated-suresh-raina-like-a-son-but-can-not-decide-on-his-comeback","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुरेश रैना ने बताया था पिता तुल्य, अब श्रीनिवासन बोले- फिर भी CSK में वापसी नहीं करा सकता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सुरेश रैना ने बताया था पिता तुल्य, अब श्रीनिवासन बोले- फिर भी CSK में वापसी नहीं करा सकता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
धोनी-रैना
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन के लिए सुरेश रैना 'बेटे' की तरह हैं और उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस हरफनमौला की टीम में वापसी पर कोई फैसला नहीं कर सकते। श्रीनिवासन ने कहा कि रैना की सीएसके में वापसी पर कोई भी फैसला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाला टीम प्रबंधन करेगा।
2 of 6
- फोटो : @ImRaina
रैना पिछले हफ्ते कोविड-19 के 13 मामले सामने आने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के दुबई में कैंप से भारत लौट आए थे। कोरोना पॉजिटिव आए खिलाड़ियों में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल थे। उनके 'बायो बबल' के कथित उल्लंघन के संबंध में कुछ विवाद था, लेकिन इस खिलाड़ी ने इससे साफ इनकार किया है।
3 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शुरू में रैना के जाने से नाराज थे, लेकिन बाद में वह थोड़े नरम हो गए। ऐसा माना जा रहा है कि रैना ने श्रीनिवासन से बात की है और उन्हें पिता तुल्य बताते हुए संकेत दिया कि वह शायद कैंप में वापस लौट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एन श्रीनिवासन
श्रीनिवासन ने कहा, 'मैं उन्हें बेटे की तरह समझता हूं। आईपीएल में टीम की सफलता का कारण यह है कि फ्रैंचाइजी ने हमेशा क्रिकेट मामलों से खुद को अलग रखा। इंडिया सीमेंट्स 60 के दशक से क्रिकेट चला रहा है। मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा।'
विज्ञापन
5 of 6
उन्हें रैना के संयुक्त अरब अमीरात में वापसी और आईपीएल में खेलने की उम्मीद है? इस पर आईसीसी के पूर्व प्रमुख ने कहा, ‘कृपया समझिए कि वह मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं है (कि रैना वापस लौटते हैं या नहीं)। हम टीम के मालिक हैं, हम फ्रैंचाइजी के मालिक हैं लेकिन हम खिलाड़ियों के मालिक नहीं हैं। टीम हमारी है लेकिन खिलाड़ी नहीं। मैं खिलाड़ियों का मालिक नहीं हूं।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।