{"_id":"5f4f7d538a5cdd27883a9116","slug":"ipl-2020-suresh-raina-says-mahi-bhai-is-very-important-to-me","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: धोनी से विवाद की खबरों पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, माही को बताया बड़ा भाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: धोनी से विवाद की खबरों पर सुरेश रैना ने तोड़ी चुप्पी, माही को बताया बड़ा भाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अचानक इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन से हटने के बाद सुरेश रैना लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यूएई छोड़कर भारत आने के बाद सुरेश रैना ने चुप्पी तोड़ी है। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को दिए इंटरव्यू में इस खब्बू बल्लेबाज ने कई खुलासे किए।
2 of 5
धोनी-रैना
- फोटो : file
कयास लगाए जा रहे थे कि होटल के कमरे को लेकर रैना और सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बीच मनमुटाव था, जिसके कारण ही वो स्वदेश लौट आए। 15 अगस्त को धोनी के ही साथ संन्यास लेने वाले इस खिलाड़ी ने अपनी राय रखी है।
3 of 5
धोनी-रैना
रैना ने इंटरव्यू में धोनी को अपने बड़े भाई की तरह बताया। रैना ने कहा कि उनके और सीएसके टीम मैनेजमेंट के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। भारत लौटने का फैसला करना काफी मुश्किल भरा था। सीएसके मेरा परिवार है और माही भाई मेरे लिए सब कुछ हैं। सुरेश रैना की माने तो यह सब पकाई गई खबरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी-रैना
- फोटो : सोशल मीडिया
रैना ने साथ ही कहा कि वो इस सीजन में सीएसके के लिए वापसी कर भी सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा के लिए सीएसके खिलाड़ी हूं, अगर दुबई में परिस्थितियां बेहतर होती हैं, तो मैं शायद लौट जाऊं, मेरे लिए दरवाजे अभी बंद नहीं हुए हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
धोनी-रैना
- फोटो : TheHindu
रैना ने साथ ही कहा कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था, क्योंकि उन्होंने इस टूर्नामेंट के लिए काफी तैयारी की थी। सुरेश ने अपने इस निर्णय को पूर्णत: व्यक्तिगत बताया। CSK को अपना परिवार महेंद्र सिंह धोनी को खुद के लिए महत्वपूर्ण भी कहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।