{"_id":"5f4f679d05baa54521534a74","slug":"suresh-raina-can-rejoin-chennai-super-kings-camp-again-and-play-ipl-2020","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: वापस UAE लौट सकते हैं सुरेश रैना, CSK के मालिक श्रीनिवासन को बताया पिता तुल्य","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: वापस UAE लौट सकते हैं सुरेश रैना, CSK के मालिक श्रीनिवासन को बताया पिता तुल्य
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 03 Sep 2020 08:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूएई में होने जा रहे आईपीएल को छोड़कर सुरेश रैना अचानक स्वदेश लौट गए। होटल के कमरे को लेकर धोनी के साथ विवाद की खबरों के बीच चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक ने रैना को लताड़ लगाई थी। अब पूरे किस्से के चार दिन बाद टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। सुरेश रैना का कहना है कि वह फिर से यूएई जाकर टीम के साथ जुड़ सकते हैं और आईपीएल का 13वां सीजन खेल सकते हैं।
2 of 6
धोनी-रैना
क्रिकेट वेबसाइट Cricbuzz को दिए अपने इंटरव्यू में रैना ने कहा कि उनके और सीएसके टीम मैनेजमेंट के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। भारत लौटने का फैसला करना काफी मुश्किल भरा था। सीएसके मेरा परिवार है और माही भाई मेरे लिए सब कुछ हैं। सुरेश रैना की माने तो चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एन. श्रीनिवासन उनके टीम छोड़कर लौटने के असल कारणों से अनभिज्ञ थे।
3 of 6
सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
दरअसल, रैना के स्वदेश लौटने के बाद श्रीनिवासन ने एक इंटरव्यू में इसे क्रिकेटर की बड़ी भूल करार दिया था। सुरेश ने कहा कि श्रीनिवासन मेरे लिए पितातुल्य हैं, उन्हें मुझे डांटने का पूरा अधिकार है। वे मुझे बेटे के समान व्यवहार करते हैं और मुझे विश्वास है कि उनके बयान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया। क्या कोई बाप अपने बच्चे को डांट नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Suresh Raina
- फोटो : @ImRaina
33 वर्षीय रैना ने इंटव्यू में सफाई दी कि वे अपने फूफाजी की असामयिक मौत की वजह से अपने परिवार को लेकर चिंतित थे, इसलिए वापस लौटे। कोई भी व्यक्ति बगैर किसी ठोस कारण के 12.5 करोड़ रुपए को ठुकराकर वापस लौटेगा। मैं भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं, लेकिन मैं अभी युवा हूं और आईपीएल में CSK के लिए अगले 4-5 साल तक खेलना चाहता हूं। 'चिन्ना थाला' ने दावा किया कि उनकी श्रीनिवासन से व्यक्तिगत बातचीत हुई है और दोनों ही पूरे मामले को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
एमएस धोनी और सुरेश रैना
- फोटो : ट्विटर
चेन्नई के खेमे के दो खिलाड़ी समेत 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद टूर्नामेंट के भविष्य पर ही संकट के बादल छाने लगे थे। यह पूछने पर कि क्या कोविड के डर से आपने आईपीएल न खेलने का फैसला लिया, इसके जवाब में सुरेश ने अपने निर्णय को पूर्णत: व्यक्तिगत बताया। CSK को अपना परिवार महेंद्र सिंह धोनी को खुद के लिए महत्वपूर्ण भी कहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।