हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
3 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
चीन सीमा विवादः सेना कमांडरों की बातचीत बेनतीजा, पैंगोंग में भारत की मजबूत स्थिति
पूर्वी लद्दाख में चीन की उकसाने वाली कार्रवाई को नाकाम करने के कुछ दिनों बाद भारत ने पैंगोंग सो इलाके के दक्षिणी तट पर कम से कम तीन महत्वपूर्ण पर्वत चोटियों पर अपनी उपस्थिति और मजबूत की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
कंटेनमेंट जोन के छात्र नहीं दे पाएंगे परीक्षा, नई एसओपी जारी, जानें क्या करें और क्या नहीं
कोविड-19 संक्रमण के बीच प्रवेश परीक्षा और वार्षिक परीक्षा करवाने के लिए केंद्र सरकार ने बुधवार को नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की। इसके तहत कंटेनमेंट जोन के छात्रों और कर्मचारियों को परीक्षा केंद्र जाने की इजाजत नहीं होगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आखिर सीमित प्रश्नकाल कराने पर राजी हुई सरकार, कड़े विरोध के बाद फैसला
संसद के मानसून सत्र में प्रश्नकाल रद्द करने के सरकार के फैसले पर विपक्ष के कड़े विरोध के बाद सरकार सीमित प्रश्नकाल कराने पर सहमत हो गई। संसदीय मामलों के मंत्री प्रहलाद जोशी ने बुधवार को कहा कि सरकार किसी चर्चा से नहीं भाग रही।
यहां पढ़ें पूरी खबर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एससीओ बैठक के लिए अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे पर मेजर जनरल बी यू निकोलेविच द्वारा उनका स्वागत किया गया
यहां पढ़ें पूरी खबर
