{"_id":"5fa077b4bab6c077ad0b6564","slug":"ipl-2020-rcb-vs-dc-royal-challengers-bangalore-qualified-for-play-offs-due-to-better-run-rate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2020: हार के बावजूद प्लेऑफ में कैसे पहुंच गई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, समझें पूरा गणित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2020: हार के बावजूद प्लेऑफ में कैसे पहुंच गई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, समझें पूरा गणित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 03 Nov 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
बैंगलोर बनाम दिल्ली
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2020 के लिए प्लेऑफ की दौड़ अभी जारी है। हालांकि सोमवार को अबू धाबी में खेले गए अहम मुकाबले में दिल्ली और बैंगलोर दोनों ही टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गईं। लीग के 55वें मैच में दिल्ली की टीम द्वारा हारने के बावजूद विराट की आरसीबी अगले दौर में पहुंच गई।
2 of 4
कोलकोता बनाम बैंगलोर
- फोटो : PTI
लगातार चार मैच हारने के बावजूद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को यहां रनरेट का फायदा मिला। क्योंकि अंकों की बात करें तो 14-14 मुकाबले खेलने के बाद आरसीबी और केकेआर दोनों के ही 14 अंक हैं। लेकिन रनरेट के मामले में बैंगलोर की टीम केकेआर से बेहतर है।
3 of 4
मोहम्मद सिराज
- फोटो : @IPL
दरअसल विराट की आरसीबी को इस रनरेट और हार के बावजूद प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कई शर्तों को पूरा करना था। टॉस गंवाकर आरसीबी द्वारा दिए गए 153 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 19वें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : @IPL
लेकिन अगर यहां बैंगलोर की टीम 17.3 ओवर के पहले हार जाती तो केकेआर की तुलना में उसका रनरेट खराब हो जाता और उसके आधार पर उसका सफर खत्म हो जाता। हालांकि अब बैंगलोर (-0.172) की टीम का रनरेट केकेआर (-0.214) की तुलना में बेहतर हो गया है, इस वजह से विराट की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। वहीं कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी भी बरकरार हैं और उसे हैदराबाद और मुंबई के मैच के परिणाम का इंतजार है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।