अगर आप एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए सबसे शानदार हो सकता है। दरअसल दिवाली से पहले Bajaj Platina 110, Hero Super Splendor, Bajaj Pulsar और TVS Sport पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई Honda H'Ness CB 350 पर 43,000 रुपये तक की बचत करने का मौका मिल रहा है। आज हम आपको इन मोटरसाइकिलों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर है। तो डालते हैं एक नजर,
दिवाली से पहले इन 5 धाकड़ बाइक्स पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 43000 रुपये तक की करें भारी बचत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bajaj Platina 110 पर क्या है ऑफर?
बजाज ऑटो अपनी Bajaj Platina 110 की खरीद पर 2800 रुपये की छूट दे रही है। इसके अलावा ग्राहक इस मोटरसाइकिल को 7226 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस बाइक पर ग्राहकों को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस का विकल्प मिल रहा है।
Hero Super Splendor पर क्या है ऑफर?
Hero Super Splendor पर इस त्योहार कुल 3100 रुपये तक का फेस्टिव कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें 2100 रुपये का कैश डिस्काउंट और 1000 रुपये तक का एक्सचेंज टॉप-अप शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहक इस बाइक को 4999 रुपये की शुरुआती डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इस मोटरसाइकिल को 6.99 फीसदी की ब्याज दर पर फाइनेंस कराया जा सकता है।
इसके अलावा Paytm के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 7500 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, 499 रुपये के प्लान में ग्राहक 5500 रुपये तक का सर्विस बेनिफिट पा सकते हैं। इन सब के अलावा आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के जरिए EMI लेने पर 5000 रुपये तक का कैशबैक मिल सकता है।
Bajaj Pulsar पर क्या है ऑफर?
अगर आप Pulsar 125 Neon और Pulsar 125 Split Seat को इस त्योहारी सीजन खरीदते हैं, तो आपको सीधे 3000 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ग्राहक इन मोटरसाइकिलों को 8580 रुपये की आकर्षक डाउन पेमेंट पर घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा सभी पल्सर मॉडल्स के फाइनेंस पर 12000 रुपये तक बचत की जा सकती है।
- Pulsar 125 स्प्लिट सीट (ड्रम)- 73, 274 की जगह 70,274 में खरीद सकते हैं
- Pulsar 125 सिंगल सीट (ड्रम)- 72, 112 की जगह 69,622 में मिल रहा है
- Pulsar 125 डिस्क वेरिएंट्स- 76, 922 की जगह 74,922 में मिल रहा है
TVS Sport पर क्या है ऑफर?
इस त्योहारी सीजन ग्राहक TVS Sport को 11,111 रुपये की डाउन पेमेंट पर खरीद सकते हैं। इस पर 100 फीसदी लोन की सुविधा दी जा रही है, जहां ग्राहक 1,555 रुपये की मासिक EMI पर इसे घर ले जा सकते हैं। इसके अलावा डीलरशिप स्तर पर भी इस मोटरसाइकिल पर कई उपहार दिए जा रहे हैं। हालांकि, बाइक को खरीदने से कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर इस बाइक पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स की अच्छे से जानकारी हासिल कर लें।