किंग्स इलेवन पंजाब ने बृहस्पतिवार को आईपीएल 2020 की अपनी पहली जीत दर्ज की। दुबई में खेले गए मुकाबले में पंजाब की टीम ने विराट कोहली की आरसीबी को एकतरफा मुकाबले में करारी शिकस्त दी। दिल्ली के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार के बाद पंजाब ने जबरदस्त वापसी की और अपने दूसरे मुकाबले में दमदार जीत हासिल की। ऐसे में आइए जानते हैं कि किन पांच खिलाड़ियों के दम पर पंजाब ने बैंगलोर को हराया।
IPL 2020: KXIP के ये पांच धुरंधर विराट की RCB पर पड़े भारी, पंजाब ने दर्ज की पहली जीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केेएल राहुल:
पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर के खिलाफ कप्तानी पारी खेली और टीम को आगे बढ़कर लीड किया। उन्होंने सलामी बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। राहुल ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और मात्र 69 गेंदों 132 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और सात छक्के लगाए।
रवि बिश्नोई:
पहली बार आईपीएल खेल रहे 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने एक बार फिर से अपनी फिरकी से प्रभावित किया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले बिश्नोई ने आईपीएल के अपने दूसरे ही मुकाबले में ही तीन विकेट झटके। उन्होंने आरोन फिंच, वाशिंगटन सुंदर और उमेश यादव को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इसके साथ ही फील्डिंग में भी उन्होंने दो शानदार कैच पकड़े।
मुरुगन अश्विन:
इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे स्पिन गेंदबाज मुरुगन अश्विन ने भी अपनी फिरकी से आरसीबी के बल्लेबाजों को छकाया। उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। अश्विन ने तीन ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट झटके। उन्होंने एबी डिविलियर्स, नवदीप सैनी और युजवेंद्र चहल को अपना शिकार बनाया।
शेल्डन कॉट्रेल:
पहली बार आईपीएल खेल रहे कॉट्रेल ने अपने दूसरे मैच में भी शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अहम मैच में दो बड़े विकेट अपने नाम किए। सबसे पहले उन्होंने पहले ही ओवर में देवदत्त पडीक्कल का शिकार किया और फिर अपने दूसरे ओवर में विराट कोहली को भी सस्ते में निपटाया। कॉट्रेल ने रनों के मामले में दबाव बनाए रखा। उन्होंने तीन ओवर में मात्र 17 रन ही दिए।