फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022 Captains: ऋषभ पंत इस सीजन में सबसे युवा तो डुप्लेसिस उम्रदराज कप्तान, जानें किस टीम ने किसे सौंपी है कमान

Sat, 26 Mar 2022 08:36 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 26 Mar 2022 08:36 AM IST
सार

देश में एक बार फिर से टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ लगने जा रहा है। फटाफट क्रिकेट की सबसे चर्चित लीग 'आईपीएल' दो नई टीमों और कई बदलावों के साथ एक नए सीजन के लिए तैयार है। 11 साल बाद एक बार फिर से लीग में कुल 10 टीमें खेलेंगी, लेकिन इस बार अधिकतर टीमों के कप्तान बदल चुके हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 Captains: Rishabh Pant is youngest to lead while faf duplessis is oldest, know captains details of all franchises
आईपीएल 2022 कप्तान - फोटो : social media

देश में एक बार फिर से टी-20 क्रिकेट का महाकुंभ लगने जा रहा है। फटाफट क्रिकेट की सबसे चर्चित लीग 'आईपीएल' दो नई टीमों और कई बदलावों के साथ एक नए सीजन के लिए तैयार है। 11 साल बाद एक बार फिर से लीग में कुल 10 टीमें खेलेंगी, लेकिन इस बार अधिकतर टीमों के कप्तान बदल चुके हैं। रोहित शर्मा को छोड़कर अधिकतर ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आज तक आईपीएल का एक भी खिताब नहीं जीता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस टीम की कमान किसके हाथ में है।  

रोहित शर्मा: मुंबई इंडियंस

IPL 2022 Captains: Rishabh Pant is youngest to lead while faf duplessis is oldest, know captains details of all franchises
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई की कप्तानी एक बार फिर से रोहित शर्मा के हाथों में है। वह इस वक्त इकलौते ऐसे कप्तान है जिसने आईपीएल का खिताब जीता है। उन्होंने एक-दो बार नहीं बल्कि पांच खिताब जीते। रोहित आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।

ऋषभ पंत: दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2022 Captains: Rishabh Pant is youngest to lead while faf duplessis is oldest, know captains details of all franchises
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@IPL

ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया था और वह दूसरी बार टीम की कप्तानी करेंगे। 24 साल के ऋषभ इस सीजन में भी सबसे युवा कप्तान हैं. फाफ डुप्लेसिस को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिलीज़ कर दिया था जिसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने उन्हें नीलामी में ख़रीदा और अपने कप्तान बनाया। 37 वर्षीय फाफ इस सीजन के सबसे उम्रदराज कप्तान हैं और पहली बार आईपीएल में कप्तानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केन विलियमसन: सनराइजर्स हैदराबाद

IPL 2022 Captains: Rishabh Pant is youngest to lead while faf duplessis is oldest, know captains details of all franchises
केन विलियमसन - फोटो : instagram.com/kane_s_w

पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने केन विलियमसन पर एक बार फिर से भरोसा जताया है और उन्हें अपना कप्तान बनाया है। सनराइजर्स इससे पहले डेविड वॉर्नर की कप्तानी में विजेता बनी थी।

विज्ञापन

संजू सैमसन: राजस्थान रॉयल्स

IPL 2022 Captains: Rishabh Pant is youngest to lead while faf duplessis is oldest, know captains details of all franchises
संजू सैमसन - फोटो : SOCIAL MEDIA

राजस्थान रॉयल्स ने भी संजू सैमसन पर भरोसा जताते हुए उन्हें लगातार दूसरी बार अपना कप्तान चुना है। टीम ने नीलामी से पहले सैमसन को 14 करोड़ की मोटी रकम के साथ रिटेन किया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed