{"_id":"627dce498dad5775795175aa","slug":"ipl-2022-csk-vs-mi-match-59-highlights-in-hindi-shloka-ambani-and-akash-ambani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK vs MI Photos: मुंबई की जीत से खुश हुईं श्लोका अंबानी, खराब अंपायरिंग और मिस्ट्री गर्ल ने बटोरीं सुर्खियां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs MI Photos: मुंबई की जीत से खुश हुईं श्लोका अंबानी, खराब अंपायरिंग और मिस्ट्री गर्ल ने बटोरीं सुर्खियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 13 May 2022 09:01 AM IST
सार
मुंबई ने चेन्नई को हराने के साथ ही उसके प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म कर दी हैं। चेन्नई प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है। इससे पहले ही मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।
विज्ञापन
1 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल 2022 के 59वें मैच में मुंबई ने चेन्नई को पांच विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही धोनी की टीम भी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। इस मैच में चेन्नई की टीम ने 97 रन का स्कोर बनाया और मुंबई ने भी इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने में पांच विकेट गंवा दिए। यह मैच खराब बल्लेबाजी और खराब अंपायरिंग के लिए याद किया जाएगा। दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खराब प्रदर्शन किया। वहीं, अंपायरों के फैसले एक बार फिर विवादों में रहे। इस मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका भी यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों अपनी टीम की जीत पर बेहद खुश हुए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
Trending Videos
2 of 10
आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी अपनी पत्नी श्लोका के साथ यह मैच देखने पहुंचे थे। दोनों के भाव इस मैच के रुख के साथ बदलते रहे। पहले मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और चेन्नई को सिर्फ 97 रन के स्कोर पर रोक दिया। इससे दोनों बहुत खुश नजर आए। इसके बाद मुंबई ने आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए 33 रन के अंदर चार विकेट गंवा दिए तो दोनों चिंतित हो गए। अंत में दोनों मुंबई की जीत पर खुश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान धोनी के एक फैन ने सभी का दिल जीत लिया। आईपीएल में मुंबई इंडियंस का समर्थन करने वाला यह क्रिकेट फैन स्टेडियम में एक पोस्टर लेकर पहुंचा था, जिसमें लिखा था कि मुंबई मेरी जान है, लेकिन धोनी देश की शान हैं।
4 of 10
आईपीएल 2022 मिस्ट्री गर्ल
- फोटो : IPL/BCCI
इस मैच के दौरान एक मिस्ट्री गर्ल ने भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कैमरामैन ने मैच के दौरान कई बार इस लड़की पर फोकस किया और सोशल मीडिया पर एक बार फिर कैमरामैन को ट्रोल किया गया।
विज्ञापन
5 of 10
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
मुंबई और चेन्नई का यह मैच खराब अंपायरिंग के लिए भी याद किया जाएगा। इस मैच में शुरुआत में लगभग 10 मिनट तक बिजली नहीं थी। इसी वजह से खिलाड़ी डीआरअस नहीं ले पा रहे थे और चेन्नई को इसका नुकसान भी हुआ। चेन्नई के बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे को अंपायर ने गलत आउट दिया और वो चाहकर भी रिव्यू नहीं ले सके।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X