फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CSK vs RCB Photos: दुबे-उथप्पा के तूफान में उड़ी आरसीबी की गेंदबाजी तो रायूडु-जडेजा ने पकड़े हैरान करने वाले कैच

Wed, 13 Apr 2022 12:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 13 Apr 2022 12:25 PM IST
सार

आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हराया। रवींद्र जडेजा की अगुआई में चेन्नई ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की और अपना खाता खोला।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs RCB Match 22 Highlights Hindi Shivam Dube and robin uthappa record partnership, jadeja and Theekshana spin attack and rayudu one handed catch
तस्वीरों में चेन्नई और बैंगलोर का मैच - फोटो : IPL/BCCI

आईपीएल 2022 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 23 रन से हराया। रवींद्र जडेजा की अगुआई में चेन्नई ने इस सीजन की पहली जीत दर्ज की और अपना खाता खोला। लगातार चार मैच गंवाने के बाद चेन्नई की टीम ने इस मुकाबले में अपनी पूरी ताकत लगा दी। बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी सीएसके की टीम आरसीबी के खिलाफ हावी रही। चेन्नई की टीम इस मुकाबले में एक चैंपियन की तरह खेली और बैंगलोर के ऊपर अपना दबदबा बनाकर रखा। शिवम दुबे और रोबिन उथप्पा के छक्कों और रिकॉर्ड साझेदारी से लेकर जडेजा-तीक्षणा की फिरकी, सारी चीजें चेन्नई के पक्ष में गई। आइए तस्वीरों में देखते हैं मैच का रोमांच और पूरा हाल...

IPL 2022 CSK vs RCB Match 22 Highlights Hindi Shivam Dube and robin uthappa record partnership, jadeja and Theekshana spin attack and rayudu one handed catch
शिवम दुबे और रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL/BCCI

रोबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने चेन्नई की बल्लेबाजी की ताकत को दर्शाया और मैदान के चारों तरफ शॉट खेले। दोनों ने अपने आईपीएल करिअर का सर्वाच्च स्कोर बनाया। उथप्पा ने 50 गेंदों में 88 रन बनाए तो वहीं दुबे 46 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई ने पहले 10 ओवर में 60 रन बनाए लेकिन इसके बाद शिवम-रोबिन ने मिलकर आखिरी 60 गेंदों में 156 रन बटोरे। दोनों खिलाड़ियों ने तीसरे विकेट के लिए 165 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की। उथप्पा और शिवम ने मिलकर कुल 17 छक्के लगाए। 

IPL 2022 CSK vs RCB Match 22 Highlights Hindi Shivam Dube and robin uthappa record partnership, jadeja and Theekshana spin attack and rayudu one handed catch
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI

आरसीबी को तीसरी सफलता 19वें ओवर में मिली। इस ओवर में हसरंगा ने लगातार गेंदों पर उथप्पा और फिर कप्तान जडेजा को आउट किया। लेकिन दुबे ने आखिरी ओवर में हेजलवुड के खिलाफ दो छक्के लगाकर 15 रन बटोरे और टीम के स्कोर को 216 तक पहुंचाने में सफल रहे। दुबे अगर आखिरी गेंद पर छक्का लगा देते तो वह अपना पहला टी-20 शतक बना लेते लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस ने उनका आसान कैच छोड़ दिया और नाबाद होकर लौटे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs RCB Match 22 Highlights Hindi Shivam Dube and robin uthappa record partnership, jadeja and Theekshana spin attack and rayudu one handed catch
महीश थीक्षना - फोटो : IPL/BCCI

चेन्नई के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरूआत बेहद खराब रही और उसने पहले पावरप्ले में शीर्ष के तीन विकेट गंवा दिए। डुप्लेसिस, विराट कोहली और अनुज रावत सस्ते में पवेलियन लौट गए। पहली बार आईपीएल खेल रहे श्रीलंकाई मिस्ट्री स्पिनर महीश थीक्षना ने लीग का अपना पहला शिकार कप्तान डुप्लेसिस को बनाया। इसके बाद जल्दी ही उन्होंने पिछले मैच के स्टार रहे अनुज रावत को भी चलता किया। जबकि विराट एक रन बनाकर मुकेश चौधरी की गेंद पर आउट हुए।

विज्ञापन
IPL 2022 CSK vs RCB Match 22 Highlights Hindi Shivam Dube and robin uthappa record partnership, jadeja and Theekshana spin attack and rayudu one handed catch
मैक्सवेल का विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा - फोटो : IPL/BCCI

सीजन का दूसरा मैच खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल ने कुछ आक्रामक शॉट खेले और तेजी से रन बटोरने की कोशिश की लेकिन इससे पहले कि वह सीएसके को अधिक नुकसान पहुंचा पाते, जडेजा ने अपनी फिरकी में फंसाकर उनकी गिल्लियां बिखेर दी। मैक्सवेल 11 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के साथ आरसीबी ने 50 के स्कोर पर अपने चार विकेट गंवा दिए। इस समय बैंगलोर के ऊपर बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed