Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Comet The largest comet in history moving towards the earth the speed of 35 thousand km per hour
{"_id":"62566b72d44a857ef019e588","slug":"comet-the-largest-comet-in-history-moving-towards-the-earth-the-speed-of-35-thousand-km-per-hour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Comet: दुनिया पर मंडरा रहा खतरा? धरती की तरफ बढ़ रहा इतिहास का सबसे बड़ा धूमकेतु","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Comet: दुनिया पर मंडरा रहा खतरा? धरती की तरफ बढ़ रहा इतिहास का सबसे बड़ा धूमकेतु
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
The largest comet in history moving towards the earth: अतंरिक्ष रहस्यों से भरा हुआ है जहां हर दिन कोई न कोई नई घटना घटती रहती है। इनमें कई घटनाएं ऐसी होती हैं जिनसे धरती को खतरा रहता है। अब एक बार फिर अंतरिक्ष में एक ऐसी घटना हुई है जिसकी वजह से धरती पर खतरा मंडरा रहा है। इस खतरे की वजह इतिहास का सबसे विशालकाय धूमकेतु है जो धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं। यह धूमकेतु धरती की तरफ 35,405 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
इस धूमकेतु का वजन 500 ट्रिलियन टन है जिसका बर्फीला नाभिक 128 किमी चौड़ा है। यह धूमकेतु दूसरे कॉमेट की तुलना में 50 गुना अधिक बड़ा है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इतिहास के सबसे विशालकाय धूमकेतु से धरती को कोई खतरा है? आइए जानते हैं इसके बारे में...
2 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- फोटो : iStock
धरती की तरफ तेजी बढ़ रहे धूमकेतु से डरने की जरूरत नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि यह धूमकेतु सूरज से करीब 1.60 अरब किमी से ज्यादा नजदीक नहीं आएगा।
3 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस धूमकेतु का नाम C/2014 UN271 है जिसे पहली बार नवंबर 2010 में देखा गया था जो उस समय सूरज से 4.82 अरब किमी दूर था। उस समय यह धूमकेतु सौर मंडल के किनारे-किनारे अपने केंद्र की तरफ घूम रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- फोटो : iStock
रिपोर्ट के मुताबिक, C/2014 UN271 धूमकेतु का द्रव्यमान दूसरों धूमकेतुओं से एक लाख गुना बड़ा है। यह आमतौर पर सूरज के करीब देखे जाते हैं। जब यह पहली बार देखा गया था तब से ही वैज्ञानिक इस पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
दुनिया पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?
- फोटो : iStock
हबल स्पेस टेलिस्कोप की तस्वीरों से पता चला आकार
इस धूमकेतु पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि साल 2031 में इसकी यात्रा धरती से शनि जितनी दूरी पर खत्म होगी। हबल स्पेस टेलिस्कोप से खींची गईं तस्वीरों से इस विशालकाय धूमकेतु के आकार पता लगाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।