छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इस दौरान बघेल राज्य के संसाधनों पर जीएसटी प्रणाली के प्रभाव, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय पर चर्चा करेंगे। वहीं, हरियाणा में कोरोना के मामले चौथी बार बढ़ने लगे हैं। तीसरी लहर के जाने के बाद अब फिर से प्रदेश में नए केसों का आंकड़ा 150 के पास पहुंच गया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: भूपेश बघेल आज गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात, हरियाणा में बढ़ा कोरोना का खतरा, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली में होंगे, इस दौरान वह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। छत्तीसगढ़ सीएमओ ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सीएम बघेल गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर राज्य के संसाधनों पर जीएसटी प्रणाली के प्रभाव, नक्सल प्रभावित जिलों के विकास और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय पर चर्चा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर...
पहली जीत के इरादे से आज उतरेगी मुंबई की टीम
आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस का पांचवां मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है। इस मैच में मुंबई की टीम पहली जीत हासिल करने के इरादे से उतरेगी। वहीं पंजाब तीसरी जीत हासिल कर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। मुंबई इस सीजन पहले मैच में दिल्ली से हारी थी। इसके बाद राजस्थान, कोलकाता और बैंगलोर ने उसे हराया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
नादिया दुष्कर्म और हत्या: एनसीपीसीआर की टीम आज से करेगी दौरा
पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में किशोरी से दुष्कर्म और हत्या के मामले में सीएम ममता बनर्जी अपने बेतुके बयान पर घिर गई हैं। 2012 में सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की पीड़िता निर्भया की मां ने ममता के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एनसीपीसीआर के सदस्य सचिव की अध्यक्षता वाली टीम मामले में जांच की स्थिति को समझने और परिवार के सदस्यों के साथ-साथ संबंधित हितधारकों के साथ बातचीत करने के लिए 13-15 अप्रैल तक नादिया का दौरा करेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बदल रहा है कोरोना, केंद्र सरकार ने दिया गहन निगरानी बढ़ाने का आदेश
कोरोना वायरस लगातार अपने स्वरूप में बदलाव कर रहा है। इसके चलते कई जगहों पर संक्रमण के फिर से मामले भी सामने आने लगे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने देश भर में निगरानी बढ़ाने का आदेश दिया। मंगलवार को कोरोना के नए एक्सई वैरियंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने विशेषज्ञों के साथ बैठक की। नए वैरियंट की पहचान और गहन निगरानी को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए। यहां पढ़ें पूरी खबर...