फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DC vs KKR Photo: ऋषभ पंत के लिए लेडी लक बनीं ईशा नेगी, दिल्ली की जीत से खुश दिखे पार्थ और उनकी पत्नी

Fri, 29 Apr 2022 01:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 29 Apr 2022 01:00 PM IST
सार

इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 DC vs KKR Match Photo Highlights Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi Parth Jindal and Anushree Jasani
ऋषभ पंत और ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 के 41वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को चार विकेट से हरा दिया। यह इस सीजन दिल्ली के खिलाफ कोलकाता की लगातार दूसरी हार रही। इस जीत के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में छठे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, कोलकाता की टीम आठवें स्थान पर है। इस मैच को देखने के लिए ऋषभ पंत के गर्लफ्रेंड ईशा नेगी भी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। वह पंत के लिए लेडी लक साबित हुईं और दिल्ली की टीम ने आसानी से मैच जीत लिया। 





 
IPL 2022 DC vs KKR Match Photo Highlights Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi Parth Jindal and Anushree Jasani
मैच के दौरान ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
इसी साल पंत ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ईशा को बर्थडे विश किया था। इस पर रिएक्ट करते हुए ईशा ने पंत को आई लव यू भी कहा था। पंत और ईशा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। पंत ने लगभग दो साल पहले ईशा के साथ छुट्टियां मनाते हुए तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद से ही दोनों के रिलेशन में होने की खबरें चल रही हैं। अब तक दोनों में से किसी ने खुलकर इस बारे में बात नहीं की है।


दिल्ली की टीम को चीयर करतीं ईशा (बीच में)
IPL 2022 DC vs KKR Match Photo Highlights Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi Parth Jindal and Anushree Jasani
पार्थ जिंदल और उनकी पत्नी अनुश्री जसानी - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता और दिल्ली के बीच मैच को देखने डीसी के चेयरमैन पार्थ जिंदल भी पहुंचे थे। साथ में पत्नी अनुश्री जसानी भी मौजूद थीं। मैच के बाद दोनों काफी खुश नजर आए और तस्वीर भी खिंचवाई।पार्थ जिंदल दिल्ली कैपिटल्स टीम के चेयरमैन होने के अलावा जेएसडब्ल्यू सीमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा जेएसडब्ल्यू यूएसए के डायरेक्टर, जेएसडब्ल्यू के मैनेजिंग डायरेक्टर और जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के डायरेक्टर हैं। इसके अलावा वह आईएसएल फुटबॉल क्लब बेंगलुरु एफसी के सीईओ भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 DC vs KKR Match Photo Highlights Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi Parth Jindal and Anushree Jasani
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए एरॉन फिंच और वेंकटेश अय्यर ने पारी की शुरुआत की। चेतन साकरिया ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका दिया। उन्होंने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज एरॉन फिंच को तीन रन के स्कोर पर चलता किया। 
विज्ञापन
IPL 2022 DC vs KKR Match Photo Highlights Rishabh Pant Girlfriend Isha Negi Parth Jindal and Anushree Jasani
विकेट मिलने के बाद जश्न मनाते चेतन साकरिया - फोटो : IPL/BCCI
पिछले सीजन की खोज रहे चेतन साकरिया को इस सीजन पहली बार खेलने का मौका मिला और उन्होंने टीम को निराश नहीं किया। चेतन ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट झटका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed