{"_id":"620524d00a6648231f60db36","slug":"ipl-2022-mega-auction-story-of-t-natrajan-mohammad-siraj-chetan-sakariya-and-yashasvi-jaiswal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2022 Mega Auction: कभी मजदूर तो कभी ऑटो वाले का बेटा हुआ मालामाल, मेगा ऑक्शन में रातों-रात करोड़पति बनते हैं खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2022 Mega Auction: कभी मजदूर तो कभी ऑटो वाले का बेटा हुआ मालामाल, मेगा ऑक्शन में रातों-रात करोड़पति बनते हैं खिलाड़ी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 08:49 PM IST
सार
आईपीएल ऑक्शन के जरिए गरीब परिवार में जन्में कई खिलाड़ी रातों-रात अमीर बन चुके हैं। इनमें यशस्वी जायसवाल, चेतन साकरिया और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है। सिराज अब भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी बन चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल मेगा ऑक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरू में होगा। मेगा ऑक्शन में इस बार आठ की जगह 10 टीमें भाग लेंगी। इस बार सभी टीमों के पर्स की राशि बढ़ाकर 85 करोड़ से 90 करोड़ रुपये कर दी गई है। नीलामी के दौरान कई खिलाड़ी रातों-रात मालामाल बनते हैं। आईपीएल इतिहास में अब तक नीलामी के बाद कई खिलाड़ियों के घर की हालत बदली है। राजस्थान के लिए खेलने वाले चेतन साकरिया और हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन इनमें से प्रमुख हैं।
यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका जन्म गरीब परिवार में हुआ था, लेकिन आईपीएल ऑक्शन में ये रातों-रात करोड़पति बन गए।
Trending Videos
1. चेतन साकरिया
2 of 6
चेतन साकरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले चेतन साकरिया के लिए आईपीएल ऑक्शन किसी करिश्मे से कम नहीं था। साकरिया के पिता वरतेज ऑटो रिक्शा चलाते थे। इसके बावजूद उन्होंने साकरिया को क्रिकेटर बनाने के लिए हर संभव मदद की। 2021 की नीलामी में जब राजस्थान की टीम ने साकरिया को 1.2 करोड़ में खरीदा तो पूरे परिवार का संघर्ष सफल हुआ। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मैच में साकरिया ने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. टी नटराजन
3 of 6
टी नटराजन
- फोटो : सोशल मीडिया
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज टी नटराजन अब भारतीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना चुके हैं। नटराजन भारत की उस टेस्ट टीम का हिस्सा थे, जिसने गाबा में ऑस्ट्रेलिया को हराया और एतिहासिक सीरीज जीत हासिल की थी। इसके अलावा वह सीमित ओवर क्रिकेट में भी भारत के लिए नजर आ चुके हैं। साल 2017 में हैदराबाद की टीम ने 3 करोड़ की कीमत में नटराजन को खरीदा था।
नटराजन के पिता दिहाड़ी मजदूरी करके अपना परिवार चलाते थे। उन्होंने बहुत मुश्किल हालातों में नटराजन को क्रिकेटर बनाया, लेकिन 2017 के ऑक्शन में नटराजन रातों-रात करोड़पति बने और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
3. यशस्वी जायसवाल
4 of 6
यश्स्वी जायसवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
यूपी के भदोही में जन्में यशस्वी जायसवाल की कहानी अधिकतर लोगों को पता है। उनके पिता पानी पूरी बेंचकर परिवार का गुजारा करते थे और जायसवाल बचपन से ही क्रिकेटर बनने की चाह में मुंबई आ गए थे। यहां उन्होंने स्टेडियम में रहकर ही अपनी प्रैक्टिस जारी रखी और भारत की अंडर-19 टीम में जगह बनाई। यह टीम 2020 अंडर-19 वर्ल्डकप के फाइनल तक पहुंची, लेकिन बांग्लादेश के हाथों हार गई। इसके बाद आईपीएल ऑक्शन में राजस्थान की टीम ने जायसवाल को 2.4 करोड़ में खरीदा था और उनके परिवार का संघर्ष खत्म हुआ था। इस साल मेगा ऑक्शन से पहले जायसवाल को राजस्थान की टीम ने चार करोड़ में रीटेन किया है।
विज्ञापन
4. मोहम्मद सिराज
5 of 6
मोहम्मद सिराज
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सफर भी मुश्किलों से भरा रहा है। सिराज के पिता ऑटो चलाते थे और उनका शुरुआती जीवन कई तरह की मुश्किलों से भरा रहा। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के बाद जब हैदराबाद की टीम ने सिराज को 2.6 करोड़ में खरीदा तो उनके परिवार की आर्थिक तंगी दूर हुई। अब आरीसीबी की टीम ने उन्हें सात करोड़ रुपये में रीटेन किया है। सिराज ने बताया था कि खराब प्रदर्शन करने पर लोगों ने उन पर ताने मारते हुए कहा था कि जाकर पिता के साथ ऑटो चलाओ, लेकिन अब सभी चुप हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।