सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Digital Beggar: बिहार का पहला हाईटेक भिखारी, लेता है डिजिटल पेमेंट, गर्दन में लटकाया रहता है QR code

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Feb 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
this beggar accept digital payment he takes online begging
बिहार का हाईटेक भिखारी - फोटो : ANI

भारत में आपको कई लोग भीख मांगते हुए दिख जाएंगे। कोई रेलवे स्टेशन पर भीख मांगता है, तो कोई मंदिर के बाहर। कई लोग भिखारी को भीख न देना पड़े, इसलिए बहाना बना लेते हैं कि उनके पास छुट्टे पैसे नहीं हैं या कह देते हैं कि मेरे पास अभी पैसे ही नहीं हैं। अगर आप भी ऐसा कहकर बच जाते हैं, तो सावधान हो जाइए। अब आप ऐसा नहीं बोल सकते हैं, क्योंकि भिखारी के पास ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन भी मौजूद है। 



जी हां अब आपको रेलवे स्टेशन या दूसरी जगहों पर डिजिटल भिखारी भी मिल सकते हैं। इन दिनों बिहार के बेतिया का रहने वाला एक भिखारी चर्चा का विषय बना हुआ है जिसका नाम राजू पटेल है। भिखारी राजू पटेल ऑनलाइन पेमेंट भी लेता है। राजू पटेल फोन पे और गूगल पे पर भीख लेता है। अब छुट्टे पैसे नहीं होने का बहाना नहीं चलेगा। आइए जानते हैं इस डिजिटल भिखारी के बारे में...

Trending Videos
this beggar accept digital payment he takes online begging
बिहार का हाईटेक भिखारी - फोटो : ANI

बेतिया रेलवे स्टेशन पर भीख मांगने वाले राजू की पहचान दूर से ही हो जाती है, क्योंकि उसके गले में 'QR CODE' की तख्ती हमेशा लटकी रहती है और वह हाथ में टैब भी रखता है। अगर पैसे मांगने पर कोई कहता है कि छुट्टे पैसे नहीं हैं तो राजू बोलता है कि फोन पे दो, गूगल पे कर दो। कहा जा रहा है कि राजू बिहार का पहला डिजिटल भिखारी है। राजू भी खुद को देश का पहला हाईटेक भिखारी बताता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
this beggar accept digital payment he takes online begging
बिहार का हाईटेक भिखारी - फोटो : ANI

बताया जाता है कि बिहार के बेतिया का रहने वाला अनोखा भिखारी बचपन से ही भीख मांगता है। इधर कुछ दिनों से स्टेशन पर लोग भीख मांगने पर छुट्टे नहीं है कहकर पैसे देने से मना कर देते थे, तो ऐसे में उसे पैसे मिलने बंद हो गए। 

this beggar accept digital payment he takes online begging
बिहार का हाईटेक भिखारी - फोटो : ANI


इसके बाद राजू को डिजिटली भीख मांगने का आइडिया दिमाग में आया। उसने पैन कार्ड बनवाया और बैंक में खाता खुलवा लिया। इसके बाद डिजिटली भीख मांगना शुरू कर दिया। अब उसकी अच्छी कमाई होने लगी है। राजू अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भक्त बताता है। वह प्रधानमंत्री मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान से बहुत प्रभावित है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed