सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अजब गजब: इंसान की मृत्यु के बाद जिंदा नहीं रहती है आत्मा, वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला दावा

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Thu, 10 Feb 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
Scientist claims there is no life after death know about interesting facts
इंसान की मृत्यु के बाद जिंदा नहीं रहती है आत्मा - फोटो : Pixabay

दुनिया में कोई भी चीज उत्पन्न होती है तो एक समय के बाद उसका नष्ट होना भी तय है। जिस तरह से मनुष्य जन्म लेता है उसकी मृत्यु का समय भी निश्चित हो जाता है। हालांकि, जीवन और मृत्यु को लेकर दुनिया में अलग-अलग तरह की धारणाएं और मत सुनने को मिलते हैं। दुनिया के हर धर्म में भी मृत्यु के बाद की स्थिति को अलग-अलग तरीकों से समझाया गया है। जीवन और मृत्यु को लेकर हमेशा से ही आध्यात्मिक गुरुओं और वैज्ञानिकों में मतभेद देखने को मिलते हैं। जहां धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि मरने के बाद इंसान का केवल शरीर मरता है, आत्मा कभी नहीं मरती है। वहीं विज्ञान किसी इंसान के मृत्यु के बाद आत्मा के अस्तित्व को नहीं मानता है। ऐसे में जीवन और मृत्यु के संबंध को लेकर एक ब्रह्माण्ड वैज्ञानिक ने एक ऐसा दावा किया है जिसे जानने के बाद आपको काफी हैरानी होगी। आइए जानते हैं कि ब्रह्माण्ड वैज्ञानिक का क्या कहना है.........

Trending Videos
Scientist claims there is no life after death know about interesting facts
इंसान की मृत्यु के बाद जिंदा नहीं रहती है आत्मा - फोटो : Pixabay

जीवन और मृत्यु को लेकर कॉस्मोलजिस्ट डॉक्टर सीन कैरोल ने एक हैरान करने वाला दावा किया है। कैरोल के अनुसार, अगर सब कुछ विज्ञान के नियमों के अनुसार होता है तो भौतिकशास्त्र में ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि इंसान की मौत के बाद कोई जीवन संभव हो। प्रोफेसर कैरोल ने अपने जीवन में ज्यादातर समय भौतिकशास्त्र के अध्ययन में ही बिताया है। प्रोफेसर अपने अध्ययन के आधार पर बताते है कि यदि किसी इंसान की मृत्यु हो जाती है, ऐसे में उसकी चेतना इस ब्रह्मांड में नहीं रह सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientist claims there is no life after death know about interesting facts
इंसान की मृत्यु के बाद जिंदा नहीं रहती है आत्मा - फोटो : Pixabay

Scientific American में डॉक्टर कैरोल लिखते हैं, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा दावा किया जाता है कि इंसान की मृत्यु के बाद आत्मा किसी न किसी रूप में इस परिवेश में मौजूद रहती है। अब यदि हम विज्ञान की शाखा भौतिकशास्त्र के नियमों के आधार पर जीवन को समझें तो ऐसा कोई भी रास्ता नहीं है जो मरने के बाद हमारे दिमाग में मौजूद जानकारी को बनाए रखे।

Scientist claims there is no life after death know about interesting facts
इंसान की मृत्यु के बाद जिंदा नहीं रहती है आत्मा - फोटो : Pixabay

हालांकि, अभी तक सभी वैज्ञानिक प्रोफेसर कैरोल की बात का समर्थन नहीं करते हैं। उनका कहना है कि अभी भी इंसानी दिमाग पर और अध्ययन करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Scientist claims there is no life after death know about interesting facts
इंसान की मृत्यु के बाद जिंदा नहीं रहती है आत्मा - फोटो : iStock

अब चूंकि धार्मिक मान्यताओं की माने तो आत्मा को लेकर धर्म की विज्ञान से एक दम उलट राय है। धर्म में आत्मा को अजर-अमर माना गया है। ऐसे में प्रोफेसर कैरोल का ये दावा विवाद खड़ा करने वाला है। दुनिया के हर धर्म किसी न किसी रूप में आत्मा के होने का संकेत करते हैं। प्रोफेसर कैरोल का कहना है कि वो ईश्वर को न मानने के लिए नहीं कहते हैं, लेकिन विज्ञान का इस मुद्दे पर अपना एक अलग तर्क है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed