स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 25 Mar 2022 08:18 AM IST
सार
आईपीएल 2022 की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी नई जर्सी जारी कर दी है। गुजरात और लखनऊ की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनी हैं, लेकिन बाकी पुरानी टीमों ने भी अपनी जर्सी में बदलाव किया है।
विज्ञापन
1 of 11
आईपीएल 2022 में सभी टीमों ने नई जर्सी जारी की है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2022 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। इस बार दो नई टीमों के आने से इस टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ गया है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग की शुरुआत से पहले सभी 10 टीमों ने अपनी नई जर्सी जारी कर दी है। मेगा ऑक्शन के बाद कई खिलाड़ी बदले हैं और अब सभी टीमें नए कलेवर में नजर आएंगी। इसके साथ ही सभी टीमों ने अपनी जर्सी में बदलाव किया है। इससे टूर्नामेंट में और नयापन आएगा। यहां हम बता रहे हैं कि किस टीम की नई जर्सी कैसी दिखेगी और आपके पसंदीदा खिलाड़ी अब किन कपड़ों में अपना जलवा बिखेरेंगे।
लखनऊ ने टीम सॉन्ग से साथ जारी की नई जर्सी
2 of 11
बादशाह और केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
लखनऊ की टीम ने अपने टीम सॉन्ग के साथ नई जर्सी जारी की। इस गाने को रैपर बादशाह ने गाया है। गाने का नाम है- 'पूरी तैयारी है...अब अपनी बारी है'। इस गाने में रैपर बादशाह के अलावा लखनऊ सुपर जाएंट्स के मालिक संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल भी मौजूद हैं। लखनऊ की जर्सी का अंदाजा प्रैक्टिस सेशन के दौरान ही लग गया था। प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ियों द्वारा पहनी गई जर्सी से अंदाजा हो गया था कि लखनऊ की जर्सी का रंग सभी टीमों से काफी अलग रहने वाला है।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से कप्तान केन विलियमसन की तस्वीर शेयर करते हुए जर्सी को फैंस के साथ शेयर किया। जर्सी में कुछ अधिक बदलाव देखने को नहीं मिला है लेकिन इसपर टीम के नए स्पांसर का नाम लिखा है। हैदराबाद की तरफ से शेयर की गई तस्वीर में कप्तान विलियमसन नई जर्सी के साथ एक हाथ में हेलमेट और दूसरे में बल्ला पकड़े नजर आ रहे हैं। सनराइजर्स की टीम में इस बार बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं जिसमें डेविड वॉर्नर और राशिद खान जैसे उनके पुराने स्टार खिलाड़ी शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान ने स्टंट के साथ जारी की नई जर्सी
4 of 11
राजस्थान रॉयल्स
- फोटो : screengrab video from twitter@RajasthanRoyals
राजस्थान रॉयल्स ने एक खतरनाक स्टंट के साथ फ़िल्मी अंदाज में जर्सी की पहली झलक दिखाई। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इसके लिए एक ऐसा स्टंट इवेंट आयोजित किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रॉयल्स ने आधिकारिक रूप से अपनी नई जर्सी आईपीएल 2022 के लिए लॉन्च की, लेकिन इस इवेंट को ऑस्ट्रेलियन स्टंट परफॉर्मर रॉबी मैडिसन ने बेहद खास और खतरनाक बना दिया। उन्होंने जयपुर की गलियों में अपनी मोटोबाइक के साथ ऐसे-ऐसे खतरनाक स्टंट दिखाए, जिसे देखकर हर कोई हैरान था।
गुजरात की जर्सी गहरे नीले और आसमानी रंग से बनाई गई है। जर्सी में ऊपर से लेकर नीचे तक गहरा नीला रंग है और किनारों पर आसमानी रंग की पट्टी बनाई गई है। हालांकि, इस टीम की जर्सी में बाकी टीमों की तरह शेर या किसी दूसरी चीज का निशान नहीं बनाया गया है। किनारे की तरफ आसमानी रंग की हल्की पट्टियां बनाई गई हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।