फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: लखनऊ और गुजरात टाइटंस के तीन-तीन खिलाड़ी जो इस आईपीएल में मचा सकते हैं धमाल, जानें

Wed, 23 Mar 2022 05:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Mar 2022 05:25 PM IST
सार

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने अपनी-अपनी टीमों को मैनेज करने की चुनौती होगी। राहुल तो पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन हार्दिक के पास कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है।

विज्ञापन
IPL 2022: Three Players To Watch Out For From Lucknow Super Giants and Gujarat Titans
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल में इस बार 10 टीमें खेलती दिखाई देंगी। लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस को इस साल आईपीएल से जोड़ा गया है। लखनऊ फ्रेंचाइजी को गोयनका ग्रुप और गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी को सीवीसी कैपिटल वेंचर्स ने खरीदा। अब ये दोनों इस साल पहले टाइटल के लिए जोरआजमाइश लगाती दिखेंगी।


आईपीएल 15वें सीजन के साथ ही लीग की भारत में वापसी भी होगी। पिछले साल आधे सीजन के बाद लीग में कोरोना विस्फोट हुआ था, जिसकी वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। पिछले सीजन फेज-2 का आयोजन यूएई में हुआ था। ऐसे में आठ पुरानी टीमों के साथ-साथ दो नई टीमों के पास खिताब जीतने का अच्छा मौका है। 

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल और गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के सामने अपनी-अपनी टीमों को मैनेज करने की चुनौती होगी। राहुल तो पहले भी आईपीएल में कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन हार्दिक के पास कप्तानी का कोई अनुभव नहीं है।

ऐसे में दोनों के बीच 28 मार्च को होने वाला मैच भी दिलचस्प रहने वाला है। दोनों टीमों में कुछ बड़े स्टार हैं, जो अपने दम पर मैच पलट सकते हैं। राहुल और पांड्या के अलावा हम आपको लखनऊ और गुजरात के तीन-तीन खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जो इस आईपीएल में धमाल मचा सकते हैं।

लखनऊ

IPL 2022: Three Players To Watch Out For From Lucknow Super Giants and Gujarat Titans
मार्कस स्टोइनिस - फोटो : सोशल मीडिया
1. मार्कस स्टोइनिस (लखनऊ): ऑस्ट्रेलिया का यह ऑलराउंडर दिन रहने पर गेंद या बल्ले दोनों से मैच पलटने में माहिर है। स्टोइनिस पिछले कुछ सालों में ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ बिग बैश लीग में भी अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। स्टोइनिस, वार्नर और मिचेल मार्श जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत ही ऑस्ट्रेलिया पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीत पाया था।
IPL 2022: Three Players To Watch Out For From Lucknow Super Giants and Gujarat Titans
मनीष पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
2. मनीष पांडे: मनीष पांडे को लखनऊ ने चार करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। आईपीएल के पिछले कुछ सीजन में पांडे का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा था। 2020 और 2021 में तो उन्हें कुछ मैचों से ड्रॉप भी किया गया, लेकिन इससे इस बल्लेबाज का महत्व कम नहीं हुआ।

मनीष आईपीएल में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज हैं और उनके आंकड़े बताते हैं कि लखनऊ के लिए वह इतने अहम क्यों रहने वाले हैं। मनीष ने 154 आईपीएल मैचों में 30.69 की औसत और 121.83 के स्ट्राइक रेट से 3560 रन बनाए हैं। उनका अनुभव लखनऊ को पहली ट्रॉफी जीतने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022: Three Players To Watch Out For From Lucknow Super Giants and Gujarat Titans
जेसन होल्डर - फोटो : सोशल मीडिया
3. जेसन होल्डर: वेस्टइंडीज का यह ऑलराउंडर पिछले दो सीजन में किसी भी टीम की पहली पसंद नहीं रहा। हमेशा होल्डर को किसी ने किसी के रिप्लेसमेंट के तौर पर बुलाया गया। इसके बावजूद होल्डर ने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। 2020 आईपीएल में होल्डर ने सात मैच खेले, जिसमें वह दो बार नाबाद रहे।

सात मैचों की चार पारियों में होल्डर ने कुल 66 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 14 विकेट भी चटकाए। वहीं, 2021 आईपीएल में आठ मैचों की सात पारियों में होल्डर ने 85 रन बनाए। इसके अलावा 16 विकेट भी लिए। लखनऊ के लिए लोअर ऑर्डर में वह एक बेहतरीन पावर-हिटर साबित हो सकते हैं। साथ ही अपनी हाइट, गति और उछाल से विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं।

गुजरात   

विज्ञापन
IPL 2022: Three Players To Watch Out For From Lucknow Super Giants and Gujarat Titans
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
1. राशिद खान: 2017 आईपीएल के बाद से टॉप-10 किसी एक सीजन के टॉप सात या आठ गेंदबाजों में इस स्पिनर का नाम जरूर होता है। अफगानिस्तान के राशिद पिछले कुछ सालों में एक दिग्गज बनकर उभरे हैं, जिन्हें खेल पाना बल्लेबाजों के लिए बेहद मुश्किल है। 2017 आईपीएल में राशिद ने 17 विकेट, 2018 में 21 विकेट, 2019 में 17 विकेट, 2020 में 20 विकेट और 2021 में इस स्पिनर ने 18 विकेट चटकाए। पिछले पांच साल से वह सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी में थे। अब वह गुजरात टाइटंस से खेलते दिखाई देंगे। यह देखने वाली बात होगी कि इस बार वह अपनी स्पिन से क्या कमाल दिखाते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed