फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023: सभी टीमों ने जारी की रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट, जानें किसके पास कितने पैसे, किन खिलाड़ियों की जरूरत

Wed, 16 Nov 2022 09:04 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 16 Nov 2022 09:04 AM IST
सार

कोलकाता की टीम ट्रेडिंग के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय रही और यह टीम पूरी तरह से कायापलट के लिए तैयार है। हालांकि, कोलकाता के पास अब सबसे कम राशि बची है। 
 

विज्ञापन
IPL 2023 all teams analysis before mini auction 2023 who has more budget in purse and what the need
आईपीएल 2023 मिनी ऑक्शन में हैदराबाद को नए कप्तान की जरूरत होगी - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। चेन्नई, गुजरात, आरसीबी, दिल्ली और राजस्थान जैसी टीमों ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है और कुछ ही खिलाड़ियों को रिलीज किया है, लेकिन कोलकाता और मुंबई जैसी टीमें पूरी तरह से कायापलट में जुटी हुई हैं। कोलकाता ने सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं, मुंबई ने 13 खिलाड़ियों की छुट्टी कर दी है। हालांकि, कोलकाता ने ट्रेडिंग में शार्दुल और लॉकी फर्ग्यूसन को खरीद कर अपने पैसे भी खर्च कर दिए हैं। अब टीम के पर्स में सबसे कम राशि बची है। यहां हम बता रहे हैं कि किस टीम ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है। अब उनके पास कौन से खिलाड़ी हैं, उनके पर्स में कितना पैसा है और मिनी ऑक्शन में किस टीम को किन खिलाड़ियों की जरूरत होगी?

मुंबई इंडियंस

IPL 2023 all teams analysis before mini auction 2023 who has more budget in purse and what the need
मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रहने के बाद, मुंबई ने 13 साल तक साथ रहे अनुभवी पोलार्ड सहित 13 खिलाड़ियों को छोड़ दिया है। उन्होंने अपने मुख्य बल्लेबाजों को टीम में बरकरार रखा है, लेकिन जसप्रीत बुमराह को छोड़कर टीम में कोई खास गेंदबाज नहीं है। मुंबई उम्मीद करेगी कि जोफ्रा आर्चर फिट हो जाएं और अगले सीजन में कमाल करें। ऐसे में बेहरेनडोर्फ और अर्जुन जैसे युवा खिलाड़ी तेज गेंदबाजी आक्रमण बना सकते हैं, लेकिन इस टीम को स्पिन गेंदबाजी का आक्रमण फिर से तैयार करने की जरूरत होगी। मिनी ऑक्शन में मुंबई स्पिन गेंदबाजों पर दांव लगाती दिख सकती है।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी: जेसन बेहरेनडोर्फ

पर्स में बकाया राशि: 20.55 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली।

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2023 all teams analysis before mini auction 2023 who has more budget in purse and what the need
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : अमर उजाला
सीएसके आईपीएल 2022 में नौवें स्थान पर रही, लेकिन इस टीम ने ज्यादा बदलाव नहीं किया है। इस टीम ने ब्रावो को जरूर रिलीज कर दिया है, लेकिन पिछले साल भी इस टीम ने ब्रावो को रिलीज करके नीलामी में फिर से खरीद लिया था। चेन्नई की टीम संतुलित नजर आती है, लेकिन आने वाले समय को चेन्नई को एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत होगी, जो धोनी की जगह टीम की कमान संभाल सके। इस टीम के पास 20 करोड़ रुपये हैं ऐसे में चेन्नई केन विलियम्सन पर दांव लगा सकती है। 

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी: कोई नहीं

पर्स में बकाया राशिः 20.45 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

IPL 2023 all teams analysis before mini auction 2023 who has more budget in purse and what the need
गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
गत चैम्पियन गुजरात टाइटंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें से दो खिलाड़ी ट्रेड के जरिए कोलकाता की टीम में गए हैं। गुजरात के पर्स में अब 19.25 करोड़ रुपये हैं। हालांकि, अब इस टीम की तेज गेंदबाजी थोड़ी कमजोर हुई है। मिनी ऑक्शन में यह टीम एक सलामी बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज तलाशने की कोशिश करेगी।

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी: कोई नहीं

पर्स में बकाया राशिः 19.25 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 3

मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2023 all teams analysis before mini auction 2023 who has more budget in purse and what the need
गुजरात टाइटंस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली कैपिटल आईपीएल 2022 में पांचवें स्थान पर रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है। उनका सबसे बड़ा कदम शार्दुल ठाकुर को केकेआर के साथ ट्रेड करना था। जिन अन्य खिलाड़ियों को उन्होंने रिलीज किया है, वे पिछले सीजन में नियमित रूप से टीम का हिस्सा नहीं थे। दिल्ली की टीम मिनी ऑक्शन में एक अच्छे तेज गेंदबाज की तलाश करेगी, जो नोर्त्जे के साथ जोड़ी बनाकर कमाल कर सके। 

ट्रेड में खरीदे खिलाड़ी: अमन खान

पर्स में बकाया राशिः 19.45 करोड़ रुपये

विदेशी खिलाड़ियों के लिए खाली जगह: 2

मौजूदा टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed