फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2023 Auction: हैदराबाद के पास 42 तो कोलकाता के पास सिर्फ सात करोड़, जानें किस टीम के पर्स में कितनी राशि

Mon, 19 Dec 2022 07:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 19 Dec 2022 07:56 PM IST
सार

आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे हैदराबाद की टीम के पास हैं। यह टीम 42.24 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी। वहीं, सबसे कम 7.05 करोड़ रुपये कोलकाता के पास हैं। 
 

विज्ञापन
IPL 2023 Mini Auction Every Team Purse left SRH has most budget with them and KKR has least money in purse
हैदराबाद के पास मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पैसे होंगे - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में होना है। इस ऑक्शन के जरिए सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को अंतिम रूप देंगी। अधिकतर टीमों में ज्यादा बदलाव की गुंजाइश नहीं है। आरसीबी, राजस्थान और दिल्ली सहित कई टीमों में अधिकतर पुराने खिलाड़ी ही रहेंगे। वहीं, हैरदाबाद और कोलकाता जैसी टीमों में ज्यादा बदलाव होंगे। इस सीजन के लिए हर टीम के पर्स में पांच करोड़ का इजाफा किया गया है और सभी टीमों के पास खिलाड़ियों पर खर्च करने के लिए कुल 95 करोड़ रुपये हैं। इनमें से अधिकतर पैसे पिछले साल के ऑक्शन में ही खर्च कर दिए गए थे, लेकिन इस ऑक्शन में भी हैदराबाद जैसी टीमों के पर्स में बड़ी रकम है। यहां हम बता रहे हैं कि किस टीम के पर्स में मिनी ऑक्शन से पहले कितने पैसे हैं। 


मिनी ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा पैसे सनराइजर्स हैदराबाद के पास हैं। यह टीम 42.25 करोड़ रुपयों के साथ ऑक्शन में उतरेगी। वहीं, सबसे कम पैसे कोलकाता नाइट राइडर्स के पास हैं, श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम सिर्फ 7.05 करोड़ रुपयों के साथ मिनी ऑक्शन में शामिल होगी। गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के पास भी 20 करोड़ से कम राशि है। ये दोनों टीमें पिछले साल फाइनल में खेली थीं। वहीं, दिल्ली के पास भी 19.45 करोड़ रुपये ही हैं। 

मुंबई, चेन्नई, पंजाब और लखनऊ के पास भी 20 करोड़ से ज्यादा रुपये हैं और टीमें भी कम से कम एक बड़े खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। हैदराबाद की टीम को मिनी ऑक्शन में अपने नए कप्तान की तलाश होगी।

मुंबई इंडियंस

IPL 2023 Mini Auction Every Team Purse left SRH has most budget with them and KKR has least money in purse
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मौजूदा टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ, आकाश माधवली।

पर्स में बकाया राशि: 20.55 करोड़ रुपये।

चेन्नई सुपर किंग्स

IPL 2023 Mini Auction Every Team Purse left SRH has most budget with them and KKR has least money in purse
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
मौजूदा टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, , दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

पर्स में बकाया राशिः 20.45 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस

IPL 2023 Mini Auction Every Team Purse left SRH has most budget with them and KKR has least money in purse
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकांडे , जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।

पर्स में बकाया राशिः 19.25 करोड़ रुपये।
विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2023 Mini Auction Every Team Purse left SRH has most budget with them and KKR has least money in purse
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL/BCCI
मौजूदा टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्त्जे, चेतन साकरिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल।

पर्स में बकाया राशिः 19.45 करोड़ रुपये।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed