सब्सक्राइब करें

IPL 2023: सुयश शर्मा से लेकर रिंकू सिंह और तुषार देशपांडे तक, इस सीजन कमाल करने वाले युवा खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 May 2023 08:30 PM IST
सार

आईपीएल 2023 में कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में कमाल किया है और क्रिकेट जगत में अपनी नई पहचान बनाई है। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं। 

विज्ञापन
IPL 2023 Top Players in This Season Know Performance Stats From Rinku Singh to Shivam Dubey
तुषार देशपांडे और जितेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2023 में 50 मैच हो चुके हैं। गुजरात की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है और प्लेऑफ में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। वहीं, चेन्नई और लखनऊ की टीमें भी टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों में जगह बनाने के करीब हैं। आईपीएल का यह सीजन अजिंक्य रहाणे और पीयूष चावला जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी के लिए याद किया जाएगा, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी कई युवा खिलाड़ियों ने आईपीएल में कमाल किया है और क्रिकेट जगत में अपनी नई पहचान बनाई है। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं।
Trending Videos

शिवम दुबे

IPL 2023 Top Players in This Season Know Performance Stats From Rinku Singh to Shivam Dubey
शिवम दुबे - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज शिवम दुबे इस सीजन शानदार लय में हैं। वह अब तक 11 मैच की नौ पारियों में 290 रन बना चुके हैं। इस सीजन उनका औसत 36.25 और स्ट्राइक रेट 156.76 का रहा है। शिवम दुबे भारतीय क्रिकेट में नए नहीं हैं। वह भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्हें एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में देखा जा रहा था। आईपीएल 2023 में उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का जलवा दिखाया है और एक ऐसे बल्लेबाज के रूप में अपनी बहचान बनाई है, जो मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर सकता है और खड़े-खड़े बड़े छक्के लगाने की काबीलियत रखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू सिंह

IPL 2023 Top Players in This Season Know Performance Stats From Rinku Singh to Shivam Dubey
रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता के लिए रिंकू सिंह कई सीजन से खेल रहे हैं। उन्हें मध्यक्रम बल्लेबाज के रूप में देखा जाता था, लेकिन इस सीजन रिंकू ने मैच फिनिशर के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिंकू ने गुजरात के खिलाफ मैच में आखिरी पांच गेंदो में पांच छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्हें फिनिशर के रूप में देखा जाने लगा है। इस मैच के बाद भी रिंकू ने कई बार अपनी टीम की पारी संभाली है और अंत में जाकर विस्फोटक अंदाज में रन बनाए हैं। रिंकू सिंहइस सीजन कोलकाता के लिए 10 पारियों में 52.67 के औसत और 148.36 के स्ट्राइक रेट से 316 रन बना चुके हैं।

जितेश शर्मा

IPL 2023 Top Players in This Season Know Performance Stats From Rinku Singh to Shivam Dubey
जितेश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स के जितेश शर्मा ने पिछले सीजन भी अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस सीजन उन्होंने लगातार अच्छी पारियां खेली हैं और वह भी एक फिनिशर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं, जो विकेटकीपिंग भी करता है। जितेश तेज गेंदबाज और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ बड़े छक्के लगाने में माहिर हैं। वह इस सीजन 16 छक्के लगा चुके हैं। उन्होंने पंजाब के लिए 10 पारियों में 26.56 के औसत और 165.97 के स्ट्राइक रेट से 239 रन बनाए हैं।
विज्ञापन

सुयश शर्मा

IPL 2023 Top Players in This Season Know Performance Stats From Rinku Singh to Shivam Dubey
सुयश शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए लेग स्पिनर सुयश शर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल 2023 से पहले उन्होंने बीसीसीआई का कोई मैच नहीं खेला था। उनके पास प्रथम श्रेणी या लिस्ट ए क्रिकेट का भी अनुभव नहीं था, लेकिन कोलकाता की टीम ने उन पर भरोसा जताया और ऑक्शन में उनका नाम शामिल कराने के बाद उन्हें नीलामी में उन पर दांव भी लगाया। इसके बाद सुयश ने कमाल कर दिया। उन्होंने अब तक कोलकाता के लिए सात मैच में नौ विकेट लिए हैं। उनका इकोनॉमी रेट 8.29 का है।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed