{"_id":"66542d1b9a801d5547022d88","slug":"ipl-2024-kkr-fast-bowler-mitchell-starc-hints-at-quitting-one-format-to-open-doors-for-more-franchise-2024-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: खिताबी जीत के बाद मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान, किसी एक प्रारूप से संन्यास लेने के दिए संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: खिताबी जीत के बाद मिचेल स्टार्क ने दिया बड़ा बयान, किसी एक प्रारूप से संन्यास लेने के दिए संकेत
Mon, 27 May 2024 12:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 May 2024 12:20 PM IST
सार
स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी हैं। केकेआर ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा था।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की जीत में अहम योगदान निभाने वाले तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने बड़ा बयान दिया। ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने संकेत दिए हैं कि वह अधिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के कारण एक प्रारूप को छोड़ भी सकते हैं। स्टार्क आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी हैं। केकेआर ने आईपीएल 2024 सीजन के लिए स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये देकर खरीदा था। स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ क्वालिफायर-1 और फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया और टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
मिचेल स्टार्क
- फोटो : IPL
वनडे से ले सकते हैं संन्यास
राष्ट्रीय टीम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के कारण लगभग एक दशक तक लुभावनी निजी लीग के आकर्षण से बचने वाले स्टार्क ने संकेत दिया है कि वह अपने कार्यक्रम में अधिक फ्रेंचाइजी क्रिकेट को शामिल करने के लिए एक प्रारूप को छोड़ सकते हैं। हालांकि इस 34 वर्षीय तेज गेंदबाज ने यह नहीं बताया कि वह किस प्रारूप को छोड़ना चाहते हैं लेकिन यह देखते हुए कि अगला 50 ओवर का विश्व कप 2027 में होगा, संभावना है कि यह वनडे प्रारूप ही होगा।

फ्रेंचाइजी क्रिकेट को देना चाहते हैं प्राथमिकता
स्टार्क ने कहा, पिछले नौ साल में मैंने निश्चित रूप से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को प्राथमिकता दी है। मैं अपने शरीर को आराम देने और क्रिकेट से दूर अपनी पत्नी के साथ कुछ समय बिताने का मौका पाने के लिए अधिकतर इन टूर्नामेंटों से हट गया इसलिए निश्चित रूप से पिछले नौ वर्षों में मेरा दिमाग इसी पर केंद्रित रहा है। मैं निश्चित रूप से अपने करियर के अंत के करीब हूं। एक प्रारूप से संन्यास लिया जा सकता है क्योंकि अगले विश्व कप तक अभी काफी समय है और चाहे मैं उस प्रारूप में खेलना बंद करूं या नहीं, इससे काफी फ्रेंचाइजी क्रिकेट के लिए दरवाजे खुल जाएंगे।

आईपीएल से विश्व कप की तैयारी में मदद मिली
स्टार्क ने कहा कि इस साल के आईपीएल से उन्हें अमेरिका और वेस्टइंडीज में दो जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी में मदद मिली। उन्होंने कहा, टी20 विश्व कप यहां होने से होने वाले फायदे का दूसरा पक्ष है। एक शानदार टूर्नामेंट में कुछ बेहतरीन खिलाड़ी और टी20 विश्व कप से पहले तैयारी और सफलता बेहतरीन रही है। यह बहुत अच्छा है कि कई खिलाड़ी विश्व कप के लिए काफी अच्छी स्थिति में हैं।

स्टार्क को अगले साल भी केकेआर के लिए खेलने की उम्मीद
अगले सीजन से पहले मेगा नीलामी होनी है, लेकिन स्टार्क को उम्मीद है कि वह अगले साल भी केकेआर के लिए खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'मुझे कार्यक्रम के बारे में अच्छी तरह पता नहीं है, लेकिन मैंने इसका पूरा आनंद लिया है और उम्मीद है कि अगले साल वापस आऊंगा और उम्मीद है कि मैं फिर से केकेआर की जर्सी में दिखूंगा।' स्टार्क कई अन्य लोगों की तरह इस बात से सहमत थे कि इंपैक्ट प्लेयर नियम के कारण आईपीएल में बड़े स्कोर बने और टी20 विश्व कप में 270 जैसा बड़ा स्कोर नहीं देखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह टी20 विश्व कप में स्पिनरों के लिए अधिक मदद की उम्मीद करते हैं।