सब्सक्राइब करें

IPL 2024: क्या मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी बार खेलते दिखेंगे रोहित? कप्तानी से हटाए जाने के बाद लग रहे ये कयास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Dec 2023 06:45 PM IST
सार

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए तीन भारतीय हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का है।

विज्ञापन
IPL 2024 last for Rohit Sharma For Mumbai Indians After Captaincy Removal? Know all scenarios; Hardik Pandya
आईपीएल 2024 - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस की जर्सी में रोहित शर्मा का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। शुक्रवार को इस फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। रोहित ने 11 संस्करण में मुंबई की कप्तानी की है और टीम को पांच ट्रॉफियां दिलाई हैं।


2025 में मेगा ऑक्शन है और सभी टीमों को सिर्फ चार खिलाड़ी रिटेन करने होंगे। आईपीएल संचालन परिषद चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देगी जिसमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।  ऐसे में यह स्पष्ट लगता है कि रोहित अब मुंबई इंडियंस की योजनाओं में शामिल नहीं हैं और उन्हें रिलीज किया जा सकता है। 
Trending Videos
IPL 2024 last for Rohit Sharma For Mumbai Indians After Captaincy Removal? Know all scenarios; Hardik Pandya
सूर्यकुमार, रोहित, तिलक और ईशान - फोटो : IPL
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए तीन भारतीय हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का है। हालांकि, अगर रोहित इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं और इसके बाद अगर वह टी20 विश्व कप के लिए बतौर कप्तान चुने जाते हैं तो क्या परिस्थिति बनेगी यह देखने लायक बात होगी। हार्दिक ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद अधिकतर टी20 मैचों में भारत की अगुआई की है और वह छोटे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम की अगुआई जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 last for Rohit Sharma For Mumbai Indians After Captaincy Removal? Know all scenarios; Hardik Pandya
रोहित और बुमराह - फोटो : IPL
रोहित कई बार कह चुके हैं कि वह मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए कभी नहीं खेलेंगे, लेकिन क्या वह अपना मन बदलेंगे। यह बात इसलिए भी सामने आई है क्योंकि उत्तर भारत की एक आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें टीम का मेंटर और कप्तान बनने के लिए ब्लैंक चेक देने को तैयार है। रोहित का फ्रेंचाइजी से अलग होना इसलिए भी तय माना जा रहा है क्योंकि रोहित शायद कप्तानी से हटने को तैयार नहीं थे।

यह तो सब जानते हैं कि रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। अगर कोई ऐसा सम्मान वाला कप्तान अगर टीम छोड़ता है या कप्तानी से हटाया जाता है तो उसका बयान सामने आना तय है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाने और रोहित को हटाने के लिए जो प्रेस रिलीज जारी की, उसमें रोहित का बयान कहीं नहीं था। हालांकि मुंबई इंडियंस के ग्लोबल परफॉर्मेंस हेड महेला जयवर्धने ने रोहित को उनके योगदान के लिए धन्यवाद जरूर दिया।
IPL 2024 last for Rohit Sharma For Mumbai Indians After Captaincy Removal? Know all scenarios; Hardik Pandya
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
कुछ घंटे पहले रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 'अल्टीमेट ग्लोबल प्राइज' और एक बार फिर किसी ट्रॉफी को जीतने के लिए प्रेरणा लेने की बात कही थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल प्लान के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। इसका मतलब है कि उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था।

पिछले तीन आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के पक्ष में नहीं रहे हैं। हार्दिक 2021 में पूरी तरह से फिट नहीं थे और गेंदबाजी नहीं की थी। ऐसे में मुंबई को इसका नुकसान हुआ था। वहीं, 2022 में टीम को हार्दिक की कमी खली थी और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। 2023 में जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे थे और जोफ्रा आर्चर में एक बड़ा निवेश भी सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
IPL 2024 last for Rohit Sharma For Mumbai Indians After Captaincy Removal? Know all scenarios; Hardik Pandya
रोहित और हार्दिक - फोटो : IPL
इन सभी चीजों ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन और मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित के आंकड़ों को भी प्रभावित किया। हालांकि, जब तक रोहित इस बारे में कोई बयान नहीं देते हैं, तब तक यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होगा कि फ्रेंचाइजी का अपने इन-हाउस क्रिकेट दिग्गजों में से एक के साथ कप्तानी और तमाम चीजों को लेकर क्या और किस तरह का कम्युनिकेशन हुआ है।

हालांकि, आईपीएल 2024 में हार्दिक के कप्तानी संभालने से रोहित भी दबाव से मुक्त हो जाएंगे और अगले सीजन में सिर्फ 'हिटमैन' के तौर पर खेलते दिखेंगे। अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहता है तो कौन जानता है कि उन्हें एक और सीजन में खेलते हुए भी देखा जा सकेगा। हालांकि, यह मुंबई की जर्सी में होगा या किसी और जर्सी में, यह तो वक्त ही बताएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed