फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024: मुंबई को मजबूती प्रदान करते हैं बुमराह, जानें आईपीएल में कैसा रहा है उनका प्रदर्शन

Sat, 16 Mar 2024 01:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Mar 2024 01:33 PM IST
सार

आईपीएल में बुमराह का सिक्का जमकर चलता है और उनके होने से पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। बुमराह अपनी गति और विविधता से मुंबई को मजबूती प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
IPL 2024 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah IPL Career Performance Stats
बुमराह का प्रदर्शन - फोटो : IPL
भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदबाजी से किसी भी धाकड़ बल्लेबाज को परेशानी में डाल सकते हैं। बुमराह मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में शामिल हैं और अपने दिन किसी भी टीम की लय गड़बड़ाने का दम रखते हैं। आईपीएल में भी बुमराह का सिक्का जमकर चलता है और उनके होने से पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी नजर आता है। बुमराह अपनी गति और विविधता से मुंबई को मजबूती प्रदान करते हैं। 2016 में आईपीएल मे डेब्यू करने वाले बुमराह का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यही कारण है कि मुंबई की टीम बुमराह की उपस्थिति में ज्यादा मजबूत दिखती है। बुमराह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज हैं। 
IPL 2024 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah IPL Career Performance Stats
बुमराह, रोहित और हार्दिक - फोटो : IPL
2020 में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 
बुमराह ने 2016 में डेब्यू वर्ष में 15 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया था। लेकिन अगले ही सीजन उन्होंने 20 विकेट झटके और अपना जलवा बिखेरा। हालांकि उनका इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2020 में रहा। उस सीजन बुमराह ने 6.7 की इकोनॉमी से 27 विकेट लिए, लेकिन वह पर्पल कैप हासिल करने से चूक गए क्योंकि उस सीजन दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कैगिसो रबादा को यह अवॉर्ड मिला। रबादा ने उस सीजन में 30 विकेट लिए थे। 2020 के बाद बुमराह अबतक वो प्रदर्शन नहीं दोहरा सके हैं। उन्होंने 2021 में 21 विकेट अपने नाम किए थे जो उनके आईपीएल करियर का दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है, लेकिन 2022 में वो महज 15 विकेट ही ले पाए थे। डेब्यू के बाद वो पहला सीजन था जब बुमराह 15 शिकार ही कर पाए थे। 

आईपीएल में बुमराह का अबतक का प्रदर्शन
साल विकेट इकोनॉमी
2016 15 7.8
2017 20 7.4
2018 17 6.9
2019 19 6.6
2020 27 6.7
2021 21 7.5
2022 15 7.2
IPL 2024 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah IPL Career Performance Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
वापसी को तैयार बुमराह
बुमराह चोट के कारण आईपीएल 2023 के पूरे सीजन से बाहर रहे थे, लेकिन अब वह वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बुमराह के वापस आने से मुंबई इंडियंस ने राहत की सांस ली होगी क्योंकि बुमराह फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। इस साल बुमराह ने अबतक पांच टेस्ट मैच खेले और 27 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने इस साल कोई वनडे और टी20 मैच नहीं खेला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 Mumbai Indians Pacer Jasprit Bumrah IPL Career Performance Stats
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
सात महीने बाद खेलेंगे कोई टी20
बुमराह ने सात महीने से कोई टी20 मैच नहीं खेला है और वह 24 मार्च को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध लंबे समय बाद खेल के सबसे छोटे प्रारूप का कोई मैच खेलने उतरेंगे। बुमराह ने आखिरी बार अगस्त 2023 में आयरलैंड के खिलाफ हुई दो मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया था जहां उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को 2-0 से हराया था। बुमराह ने इस दौरान दोनों मैचों में अपने कोटे के चार-चार ओवर फेंके थे और कुल चार विकेट अपने नाम किए थे। चोट के कारण बुमराह 2023 में ज्यादा समय बाहर ही रहे और उन्होंने आयरलैंड दौरे से ही वापसी की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed