फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2024 Opening Ceremony: आईपीएल का रंगारंग आगाज, सितारों की मौजूदगी में चंद्रयान-तीन की लैंडिंग बनी आकर्षण

Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Mar 2024 11:22 PM IST
सार

Ipl 2024 Opening Ceremony Photos : उद्घाटन समारोह का आकर्षण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का रूपांतरण रहा। यूं लगा मानों चंद्रमा पर साक्षात चंद्रयान की लैंडिंग हो रही हो।

विज्ञापन
IPL 2024 Opening Ceremony Chandrayaan India Gate Theme Photos Performers Video Pictures
आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : IPL
महेंद्र सिंह धोनी के दूसरे घर चेन्नई का एमए चिदंबरम स्टेडियम पीले रंग की जर्सियों से पटा जरूर था, लेकिन आईपीएल-17 के उद्घाटन समारोह ने इसमें हर तरह के रंग भर दिए। अक्षय कुमार का तिरंगा लेकर आसमान से उतरना हो या चंद्रयान-3 की लैंडिंग का रूपांतरण या फिर एआर रहमान का जय हो गीत, आईपीएल-17 के रंगारंग आगाज को दिलो-दिमाग में बिठा गया। तकरीबन 40 मिनट चले उद्घाटन समारोह में टाइगर श्रॉफ, नीति मोहन, सोनू निगम, मोहित चौहान ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।
IPL 2024 Opening Ceremony Chandrayaan India Gate Theme Photos Performers Video Pictures
आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : IPL
अक्षय के डांस, सोनू के वंदेमातरम पर झूमा स्टेडियम
उद्घाटन समारोह का आगाज अक्षय कुमार के डांस से हुआ। आसमान से उतरने के बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ के साथ बाइक पर तिरंगा लेकर स्टेडियम का चक्कर भी लगाया। दोनों ने जय जय शिवशंकर, आज मूड है भयंकर, देसी बॉएज, हरे राम हरे राम, चुरा के दिल मेरा, बाला-बाला, सुनो गौर से दुनिया वालों जैसे गीतों पर डांस कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। सोनू निगम ने इसके बाद वंदे मातरम गाया। एआर रहमान के मां तुझे सलाम ने स्टेडियम में समां बांध दिया। इसके बाद मोहित चौहान मसक्कली, मसक्कली गीत पर स्टेडियम को झूमने पर मजबूर कर दिया।





IPL 2024 Opening Ceremony Chandrayaan India Gate Theme Photos Performers Video Pictures
आईपीएल 2024 ओपनिंग सेरेमनी - फोटो : IPL
चंद्रयान की लैंडिंग ने जीता दिल
नीति मोहन ने बरसो रे मेघा बरसो गाया, पूरे स्टेडियम ने इस पर जमकर तालियां बजाईं, लेकिन उद्घाटन समारोह का आकर्षण चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का रूपांतरण रहा। यूं लगा मानों चंद्रमा पर साक्षात चंद्रयान की लैंडिंग हो रही हो। उद्घाटन समारोह का समापन एआर रहमान के जय हो गीत से हुआ। हर किसी ने इसका जमकर आनंद उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 Opening Ceremony Chandrayaan India Gate Theme Photos Performers Video Pictures
आईपी - फोटो : IPL
खेल मंत्री अनुराग समेत पूरा बीसीसीआई रहा मौजूद
समारोह के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ आईपीएल ट्रॉफी को स्टेज पर लेकर आए। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को भी बुलाया गया। स्टेज पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार, आईपीएल संचालन परिषद के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, सोनू निगम भी मौजूद रहे। समारोह और मैच में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी देखा गया। वह स्टेडियम में जय शाह, अक्षय कुमार के साथ नजर आए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed