{"_id":"664deb2cac0eb3d3ff02429f","slug":"ipl-2024-people-find-reasons-not-to-choose-him-ricky-ponting-angry-at-those-criticizing-virat-kohli-2024-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'लोग उन्हें नहीं चुनने के कारण ढूंढते हैं...', विराट कोहली की आलोचना करने वालों पर भड़के रिकी पोंटिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'लोग उन्हें नहीं चुनने के कारण ढूंढते हैं...', विराट कोहली की आलोचना करने वालों पर भड़के रिकी पोंटिंग
आईपीएल 2024 के तुरंत बाद टी20 विश्व कप खेला जाना है। इसके लिए सभी टीमें तैयारी में जुट गई हैं। लगभग सभी देशों ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी-अपनी टीमों का एलान भी कर दिया है। भारत ने भी इसका एलान कर दिया है। टीम चुने जाने से पहले विराट कोहली के चयन को लेकर काफी बवाल हुआ था। कई पूर्व क्रिकेटर्स ने उनके चयन की आलोचना की थी। हालांकि, विराट आईपीएल 2024 में गजब के फॉर्म में दिखे हैं। अब उनके समर्थन में रिकी पोंटिंग ने भी बयान दिया है।
2 of 6
पोंटिंग और गांगुली
- फोटो : IPL/BCCI
ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटरों में शुमार रिकी पोंटिंग हैरान हैं कि भारत में लोग विराट कोहली को राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण क्यो ढूंढते हैं। उनका कहना है कि यह करिश्माई बल्लेबाज टी20 विश्व कप के लिए उनकी पहली पसंद है। आईपीएल में 14 मैचों में 708 रन बना चुके कोहली शानदार फॉर्म में हैं, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट की लगातार चर्चा हो रही है।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : IPL
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा- कोहली की आलोचना करना बहुत हैरान करने वाला है। मुझे लगता है कि भारत में लोग हमेशा उसे राष्ट्रीय टीम में नहीं चुनने के कारण ढूंढते रहते हैं या यह जताने की कोशिश में रहते हैं कि वह टी20 क्रिकेट में बाकियों की तरह बेहतरीन नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : IPL
पोंटिंग का मानना है कि अगले महीने वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले टी20 विश्व कप में कोहली को कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करना चाहिए क्योंकि बाद में सूर्यकुमार यादव समेत अन्य बिग हिटर्स तेजी से रन बटोर सकते हैं। उन्होंने कहा- सलामी जोड़ी को लेकर चयनकर्ताओं को फैसला लेना है क्योंकि यशस्वी जायसवाल भी टीम में हैं। जायसवाल के बल्लेबाजी क्रम पर फैसला लेना होगा, लेकिन मुझे यकीन है कि पारी का आगाज कोहली और रोहित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
विराट कोहली और यश दयाल
- फोटो : IPL
उन्होंने कहा- कोहली शीर्ष क्रम में अपनी भूमिका बखूबी निभा सकते हैं। सूर्यकुमार और बाकी बल्लेबाज बाद में तेजी से रन बना सकते हैं। पोंटिंग ने कहा कि आजकल क्रिकेट में औसत से अधिक तरजीह स्ट्राइक रेट को मिल रही है, लेकिन भारतीय टीम के लिए कोहली की उपयोगिता को कमतर नहीं आंका जा सकता।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।