फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL Auction: टीमें 600 करोड़ रुपये से अधिक कर सकेंगी खर्च, 10 फ्रेंचाइजी मिलाकर पर्स में 200 करोड़ का इजाफा

Mon, 18 Nov 2024 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 18 Nov 2024 06:40 PM IST
सार

आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 574 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction in Saudi Arabia Rs 641 crore to be spent Know players list date time process
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2025 के लिए होने वाली मेगा नीलामी में सभी टीमों के पास इस बार पिछली बार की तुलना में 20 करोड़ से रुपये अधिक पर्स मौजूद है। सभी फ्रेंचाइजी के पास कुल 120 करोड़ रुपये का पर्स उपलब्ध था, जिसमें से टीमों ने रिटेंशन के जरिये कुछ राशि लुटा दी है, जबकि अभी भी फ्रेंचाइजी के पास अच्छा खासा पर्स उपलब्ध है। 2008 में आईपीएल की शुरुआत से लेकर 2024 तक हर बार नीलामी में टीमों ने खिलाड़ियों पर जमकर पैसा लुटाया है और इस बार भी ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है। 
IPL 2025 Mega Auction in Saudi Arabia Rs 641 crore to be spent Know players list date time process
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
204 स्थानों के लिए जोर लगाएंगी फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 574 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इर बार कुल 330 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 318 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी जिसमें से 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे। 
IPL 2025 Mega Auction in Saudi Arabia Rs 641 crore to be spent Know players list date time process
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
नीलामी में शामिल होंगे बड़े नाम
नीलामी से पहले हाल ही में सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी। इस बार नीलामी में श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह, जोस बटलर और मिचेल स्टार्क जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की भी बोली लगेगी जिन्हें उनकी टीमों ने रिटेन नहीं करने का फैसला किया था। श्रेयस की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था, लेकिन वह नीलामी में उतरेंगे। इस बार नीलामी में ऐसे पांच खिलाड़ी शामिल हैं जो पिछले सीजन तक अपनी टीमों की कमान संभाल रहे थे, इनमें श्रेयस, पंत, राहुल, फाफ डुप्लेसिस और सैम करन का नाम शामिल है। श्रेयस ने कोलकाता, पंत ने दिल्ली कैपिटल्स, राहुल ने लखनऊ सुपरजाएंट्स, डुप्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और करन ने पंजाब किंग्स की कमान संभाली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction in Saudi Arabia Rs 641 crore to be spent Know players list date time process
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
टीमें जमकर लुटाएंगी पैसा 
खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 641.5 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। पिछली बार मिनी नीलामी में टीमों ने कुल 230.45 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जाहिर है कि इस बार यह आंकड़ा बढ़ेगा। पिछली बार जब बड़ी नीलामी हुई थी तो उस वक्त टीमों ने 551.7 करोड़ रुपये लुटाए थे। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि सभी फ्रेंचाइजी कुल कितनी रकम खिलाड़ियों पर लुटाती हैं। आइए जानते हैं 2008 से 2024 तक नीलामी में कितना खर्च आया है... 

ऑक्शन में कब कितना खर्च
साल खर्च
2008 36.43 मिलियन अमेरिकी डॉलर
2009 7.65 मिलियन डॉलर
2010 3.65 मिलियन डॉलर
2011 62.775 मिलियन डॉलर
2012 10.995 मिलियन डॉलर
2013 11.885 मिलियन डॉलर
2014 262.6 करोड़ रुपये
2015   87.6 करोड़ रुपये
2016 136 करोड़ रुपये
2017 91 करोड़ रुपये
2018 431 करोड़ रुपये
2019 106.8 करोड़ रुपये
2020 140.3 करोड़ रुपये
2021 145.3 करोड़ रुपये
2022 551.7 करोड़ रुपये
2023 167 करोड़ रुपये
2024 230.45 करोड़ रुपये
2025 641.5 करोड़ रुपये (उपलब्ध राशि)
विज्ञापन
IPL 2025 Mega Auction in Saudi Arabia Rs 641 crore to be spent Know players list date time process
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL
पंजाब किंग्स के पर्स में मोटी रकम शेष
पंजाब किंग्स सबसे ज्यादा पर्स के साथ नीलामी में जाएगी। वहीं, सबसे कम कीमत के साथ राजस्थान रॉयल्स उतरेगी। मेगा नीलामी से पहले सभी 10 टीमों ने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंप दी थी। पंजाब किंग्स ने महज दो खिलाड़ियों को रिटेन किया और अर्शदीप सिंह जैसे दिग्गजों को रिलीज कर दिया। टीम प्रबंधन ने शशांक सिंह को 5.5 करोड़ रुपये और प्रभसिमरन सिंह को चार करोड़ रुपये में रिटेन किया था। इस तरह उसकी कुल राशि 9.5 करोड़ रुपये खर्च हुई। अब उनके पर्स में 110.5 करोड़ रुपये शेष हैं और पंजाब के पास चार राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) भी उपलब्ध हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed