फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 'बस अब एक मैच बाकी है, मिलकर जश्न मनाएंगे', चौथी बार फाइनल में पहुंचकर बोले आरसीबी के कप्तान पाटीदार

Fri, 30 May 2025 08:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 30 May 2025 08:57 AM IST
सार

आरसीबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और गेंदबाजों ने परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाते हुए पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में महज 101 रन पर समेट दिया। फिर सॉल्ट के अर्धशतक की बदौलत आरसीबी ने 10 ओवर में दो विकेट पर 106 रन बनाकर आसान जीत हासिल की।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Only one match left, will celebrate together', said RCB captain Patidar after win vs PBKS Qualifier
आरसीबी की टीम - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट (नाबाद 56 रन) के अर्धशतक की बदौलत पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स को 10 ओवर रहते आठ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी की टीम तीन जून को होने वाले फाइनल में प्रवेश किया। बेंगलुरु की टीम चौथी बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन टीम को अब भी पहले खिताब का इंतजार है और इस साल यह खिताबी सूखा खत्म हो सकता है। आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने फाइनल में पहुंचने के बाद फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि बस एक मैच और बाकी है। उसे जीतने के बाद मिलकर जश्न मनाएंगे। आरसीबी की टीम इससे पहले 2009, 2011 और 2016 में फाइनल में पहुंच चुकी है।
IPL 2025: 'Only one match left, will celebrate together', said RCB captain Patidar after win vs PBKS Qualifier
कोहली और सुयश - फोटो : PTI
पाटीदार ने मैच के बाद कहा, 'हम अपनी योजना में बहुत स्पष्ट थे कि हमें कैसे गेंदबाजी करनी है। तेज गेंदबाजों ने पिच का बखूबी इस्तेमाल किया और सुयश शर्मा ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वह स्टंप लाइन पर गेंदबाजी करते हैं जो उनकी ताकत है। मैं उन्हें कुछ नहीं कहता क्योंकि मैं उन्हें कन्फ्यूज नहीं करना चाहता। उनकी गुगली बल्लेबाज ठीक से नहीं पढ़ पाते हैं। मैं उन्हें बस साफ संदेश देता हूं। योजना के मुताबिक गेंदबाजी करते हुए अगर वह कुछ रन खाते भी हैं तो कोई बात नहीं।'
IPL 2025: 'Only one match left, will celebrate together', said RCB captain Patidar after win vs PBKS Qualifier
कोहली और सॉल्ट - फोटो : ANI/PTI
कप्तान पाटीदार ने फिल सॉल्ट की भी तारीफ की। कोहली (12) के आउट होने के बाद सॉल्ट ने जिस तरह पंजाब के गेंदबाजों पर 'असॉल्ट' (धुनाई) किए, वह देखने लायक था। 27 गेंदों की अपनी नाबाद 56 रन की पारी में सॉल्ट ने छह चौके और तीन छक्के लगाए। पाटीदार ने कहा, 'सॉल्ट जिस तरह से प्रत्येक मैच में बल्लेबाजी करते हैं, वह जिस तरह शुरूआत कराते हैं, वह शानदार है। मैं उनका मुरीद हूं। आरसीबी के प्रशंसकों को हमेशा शुक्रिया करता हूं क्योंकि हम जहां भी जाते हैं, हमें वो अपना मैदान ही लगता है। एक और मैच है (फाइनल), मिलकर जश्न मनाएंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: 'Only one match left, will celebrate together', said RCB captain Patidar after win vs PBKS Qualifier
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
पंजाब किंग्स को हार के बावजूद फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा जो दूसरे क्वालिफायर में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले एलिमिनेटर के विजेता से भिड़ेगी। हार के बाद पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, 'हमने बहुत जल्दी विकेट गंवा दिए। योजना बनाने में कोई गलती नहीं हुई क्योंकि मैच तक सब ठीक था, बस हम अपनी योजना पर अमल नहीं कर सके। गेंदबाजों को दोषी नहीं ठहरा सकते क्येांकि स्कोर ही बहुत कम था। हमें अपनी बल्लेबाजी पर काम करना होगा।'
विज्ञापन
IPL 2025: 'Only one match left, will celebrate together', said RCB captain Patidar after win vs PBKS Qualifier
सुयश शर्मा - फोटो : PTI
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड (21 रन देकर तीन विकेट), भुवनेश्वर कुमार (17 रन देकर एक विकेट) और यश दयाल (26 रन देकर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी ने पिच का पूरा फायदा उठाया। इसके बाद लेग स्पिनर सुयश शर्मा (17 रन देकर तीन विकेट) ने घरेलू टीम के लिए मुश्किल खड़ी कर दीं। 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे सुयश ने कहा, 'मैंने अच्छा प्रदर्शन किया तो लोग खुश होंगे। मेरी भूमिका स्टंप पर गेंदबाजी करने की है, भले ही यह गुगली हो, लेग स्पिन हो या फिर फ्लिपर। अब हम तीन जून को जश्न मनाएंगे।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed