फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025 Opening Ceremony Photos: 'झूमे जो पठान' पर शाहरुख के साथ नाचे कोहली, रिंकू-दिशा पाटनी ने बिखेरा जलवा

Sat, 22 Mar 2025 07:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Mar 2025 07:55 PM IST
सार

IPL 2025 Opening Ceremony Highlights Photos: बॉलीवुड के किंग खान और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिका शाहरुख खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ डांस कर उद्घाटन समारोह में मजा बांध दिया।

विज्ञापन
IPL 2025 Opening Ceremony Celebrities Performance Photos Disha Patani Shreya Ghoshal Karan Aujla
आईपीएल 2025 - फोटो : PTI/ANI
loader
आईपीएल 2025 के रंगारंग आगाज शनिवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर हो गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान बॉलीवुड गायिका श्रेया घोषाल, अभिनेत्री दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर करण औजला ने अपनी प्रस्तुति से जलवा बिखेरा। हालांकि, बॉलीवुड के किंग खान और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिका शाहरुख खान ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ डांस कर मजा बांध दिया। 
IPL 2025 Opening Ceremony Celebrities Performance Photos Disha Patani Shreya Ghoshal Karan Aujla
श्रेया घोषाल - फोटो : ANI
श्रेया ने दर्शकों किया मंत्रमुग्ध 
आईपीएल 2025 का उद्घाटन समारोह की शुरुआत शाहरुख खान के साथ हुई जिन्होंने मंच पर संबोधन दिया। समारोह के लिए ईडेन गार्डेंस स्टेडियम खचाखच भरा रहा। समारोह में सबसे पहले बॉलीवुड की गायिका श्रेया घोषाल ने प्रस्तुति पेश की। श्रेया ने मेरे ढोलना... गाने से शुरुआत की और दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। श्रेया घोषाल ने करीब 15 मिनट से अधिक समय तक प्रस्तुति दी। श्रेया ने मां तुझे सलाम और वंदे मातरम के साथ अपनी प्रस्तुति का अंत किया। श्रेया इस दौरान ईडेन गार्डेंस पर फैंस का दिल जीतने में सफल रहीं। 
 
IPL 2025 Opening Ceremony Celebrities Performance Photos Disha Patani Shreya Ghoshal Karan Aujla
करण और दिशा पाटनी - फोटो : PTI
दिशा और करण की शानदार प्रस्तुति
श्रेया की प्रस्तुति के बाद मंच पर बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी आईं। उन्होंने अपने डांस मूव्स से दर्शकों का मन मोह लिया। दिशा पाटनी की प्रस्तुति समाप्त होने के बाद मंच पर पंजाबी गायक करण औजला आए। करण ने जैसे ही 'हुस्न तेरा तौबा-तौबा' गाया दर्शक झूम उठे। करण के साथ मंच पर दिशा पाटनी भी मौजूद रहीं और उनकी धुन पर थिरकती नजर आईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Opening Ceremony Celebrities Performance Photos Disha Patani Shreya Ghoshal Karan Aujla
शाहरुख के साथ कोहली और रिंकू - फोटो : PTI
शाहरुख के साथ मंच पर नजर आए रिंकू-कोहली 
आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह में रंगारंग प्रस्तुति समाप्त होने के बाद फिर शाहरुख खान ने दर्शकों को संबोधित किया। शाहरुख ने कहा, 'केमोन आचो (कैसे हो) कोलकाता। आज आईपीएल के 18 साल पूरे हो गए हैं और इस लीग ने अबतक इतने सितारों को जन्म दिया जो अब पिता बन गए हैं।' शाहरुख ने मंच पर आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बुलाया। शाहरुख ने इस दौरान कोहली की जमकर सराहना की और दर्शकों से कोहली-कोहली का नारा लगाने कहा। इस दौरान इन दोनों के साथ केकेआर के बल्लेबाज रिंकू सिंह भी मौजूद रहे। शाहरुख ने कहा कि रिंकू भी कोहली को देखकर ही बड़े हुए हैं।
 
विज्ञापन
IPL 2025 Opening Ceremony Celebrities Performance Photos Disha Patani Shreya Ghoshal Karan Aujla
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL Twitter Video grab/PTI
शाहरुख ने कोहली-रिंकू के साथ किया डांस
शाहरुख ने रिंकू से उनके गाने पर डांस करने की मांग की। रिंकू और शाहरुख ने 'लुट-पुट गया' गाने पर डांस किया और इस दौरान कोहली भी बगल में खड़े रहे। किंग खान यहीं नहीं रुके और उन्होंने कोहली से भी डांस करने कहा। शाहरुख के साथ 'झूमे जो पठान' गाने पर विराट कोहली थिरके। शाहरुख ने कोहली से डांस की अपील की और दोनों ने पठान फिल्म के गाने पर डांस कर दर्शकों का मन मोह लिया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed