Ajab-Gajab: भारत की ज्यादातर आबादी गांवों में रहती है। भारत में कई अनोखे गांव भी है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी गांव के लोग खाना किसी और देश में खाते हैं और सोते दूसरे देश में। अगर आपने इस बारे में कुछ नहीं सुना है तो हम आपको बता दें कि ऐसा अनोखा गांव भारत में ही है। यह गांव जितना खूबसूरत है, उतनी ही अनोखा भी है।
Ajab-Gajab: भारत का अनोखा गांव, जहां लोग खाते भारत में और सोते म्यांमार में हैं
Ajab-Gajab: भारत की ज्यादातर आबादी गांवों में रहती है। भारत में कई अनोखे गांव भी है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी गांव के लोग खाना किसी और देश में खाते हैं और सोते दूसरे देश में।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोंगवा नागालैंड के मोन जिले में घने जंगलों के बीच म्यांमार सीमा से सटा हुआ भारत का आखिरी गांव है। यहां कोंयाक आदिवासी रहते हैं। इन्हें बेहद ही खूंखार माना जाता है। अपने कबीले की सत्ता और जमीन पर कब्जे के लिए वो अक्सर पड़ोस के गांवों से लड़ाइयां करते थे।
साल 1940 से पहले कोंयाक आदिवासी अपने कबीले और उसकी जमीन पर कब्जे के लिए वो अन्य लोगों के सिर काट देते थे। कोयांक आदिवासियों को हेड हंटर्स भी कहा जाता है। इन आदिवासियों के ज्यादातर गांव पहाड़ी की चोटी पर होते थे, ताकि वे दुश्मनों पर नजर रख सकें। हालांकि, 1940 में ही हेड हंटिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। माना जाता है कि 1969 के बाद हेड हंटिंग की घटना इन आदिवासियों के गांव में नहीं हुई।
Mysterious Warship: आखिर कैसे अपनी पहली यात्रा पर डूब गया था ये विशालकाय जंगी जहाज? सालों से कायम है रहस्य
Baba Vanga Predictions: क्या दुनिया में मचेगी तबाही? बाबा वेंगा की ये भविष्यवाणियां हो रही हैं सच