{"_id":"682efbcd041509e22303f369","slug":"ipl-2025-playoffs-qualified-teams-orange-cap-and-purple-cap-leaderboard-contenders-gujarat-titans-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: प्लेऑफ की चारों टीमें तय, ऑरेंज कैप की दौड़ में सुदर्शन सबसे आगे; पर्पल कैप भी GT के गेंदबाज के पास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: प्लेऑफ की चारों टीमें तय, ऑरेंज कैप की दौड़ में सुदर्शन सबसे आगे; पर्पल कैप भी GT के गेंदबाज के पास
Thu, 22 May 2025 03:56 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 22 May 2025 03:56 PM IST
सार
अब तक आईपीएल के 63 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इनमें सर्वाधिक रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम भी लगभग तय हो चुके हैं। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं...
विज्ञापन
साई सुदर्शन-प्रसिद्ध कृष्णा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 का रोमांच धीरे-धीरे चरम पर पहुंच रहा है। प्लेऑफ की चारों टीमें हो चुकी हैं। बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59 रनों से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आईपीएल में 11वीं बार मुंबई प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हुई है। इससे पहले गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया था। अब तक आईपीएल के 63 मुकाबले खेले जा चुके हैं, इनमें सर्वाधिक रन और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के नाम भी लगभग तय हो चुके हैं। हम यहां आपको उन खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं...
ऑरेंज कैप
- फोटो : ANI
एक शतक और पांच अर्धशतक के साथ साई सुदर्शन ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे
गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन आईपीएल 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक खेले 12 मैचों में एक शतक और पांच अर्धशतक की मदद से 617 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 108* रन का है। सुदर्शन की टीम के कप्तान शुभमन गिल इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। वह 12 पारियों में 601 रन बना चुके हैं और सुदर्शन से आगे निकलने के लिए दाएं के हाथ के बल्लेबाज को सिर्फ 17 रन बनाने होंगे। आज गुजरात टाइटंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। ग्रुप चरण में उनके दो मैच बचे हैं। आईपीएल के मौजूदा सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की लिस्ट में साई सुदर्शन और शुभमन गिल के अलावा सूर्यकुमार यादव (583 रन), यशस्वी जायसवाल (559 रन) और विराट कोहली (505 रन) शामिल हैं।

पर्पल कैप
- फोटो : ANI
पर्पल कैप की दौड़ में भी गुजरात का खिलाड़ी सबसे आगे
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों को जिस तरह ऑरेंज कैप थमाई जाती है, ठीक उसी तरह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। आईपीएल के मौजूदा सत्र में अब तक सबसे ज्यादा विकेट गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने चटकाए हैं। उन्हें 12 मैचों में 21 विकेट मिले हैं और उनकी इकोनॉमी 7.85 की रही है। दूसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद हैं जिन्होंने 21 विकेट लिए हैं लेकिन उनका इकोनॉमी 8.41 की रही है। इस लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट 19 विकेट से साथ तीसरे स्थान पर हैं जबकि जोश हेजलवुड 18 और वरुण चक्रवर्ती 17 विकेट के साथ क्रमश: चौथे और पांचवें पायदान पर हैं।

आईपीएल 2025
- फोटो : ANI
29 मई से प्लेऑफ की शुरुआत, तीन जून को मिलेगा चैंपियन
प्लेऑफ लेग की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इस साल क्वालिफायर-एक 29 मई को मोहाली में खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर 30 मई को मोहाली में ही खेला जाएगा। एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो खेला जाना है, जबकि तीन जून को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा। क्वालिफायर-एक में अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें भिड़ती हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है।
क्वालिफायर-एक के बाद एलिमिनेटर खेला जाता है। यह अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। यह एक नॉकआउट मैच होता है। हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-दो में भिड़ना होता है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक को जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है, जबकि हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। तीन जून को इस साल का विजेता मिल जाएगा।