{"_id":"682ed413b5041183fa04fd4d","slug":"ipl-2025-sai-sudharsan-scores-500-plus-runs-twice-in-last-4-years-virat-kohli-took-6-years-full-stats-2025-05-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: आईपीएल डेब्यू के चार साल के अंदर सुदर्शन ने दो बार 500+ रन बनाए, विराट कोहली को इसमें लगे थे छह साल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: आईपीएल डेब्यू के चार साल के अंदर सुदर्शन ने दो बार 500+ रन बनाए, विराट कोहली को इसमें लगे थे छह साल
Thu, 22 May 2025 01:07 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 22 May 2025 01:07 PM IST
सार
सुदर्शन ने अब तक आईपीएल में 37 मैचों में 50.03 की औसत और 145.33 के स्ट्राइक रेट से 1651 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। इसकी तुलना कोहली के शुरुआती चार सीजन से करें तो उन्होंने 61 मैचों में 1275 रन बनाए थे।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने अंतिम-चार में जगह बना ली है। पिछले चार सत्रों में एक टीम ने निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है और वह टीम है गुजरात टाइटंस। टीम पिछले चार सीजन में तीसरी बार प्लेऑफ में पहुंची है। इससे पहले 2022 में टीम चैंपियन रही थी और 2023 में रनर अप रही थी। इस साल भी गुजरात का प्रदर्शन शानदार रहा है और फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। गुजरात के प्रदर्शन के अलावा एक और चीज जो निरंतर रही है, वह है साई सुदर्शन का बल्ला चलना। सुदर्शन इस सीजन गजब का प्रदर्शन किया है और 600 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उन्होंने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था और तब से चार सीजन में दो बार 500 से ज्यादा रन बना चुके हैं। विराट कोहली मौजूदा समय में भारत और आईपीएल के सबसे दिग्गज बल्लेबाज माने जाते हैं। हालांकि, कोहली को भी दो बार आईपीएल में 500+ का आंकड़ा पार करने में छह साल लग गए थे।
साई सुदर्शन
- फोटो : ANI
साई सुदर्शन आने वाले समय के स्टार बल्लेबाज
सुदर्शन ने साल 2022 में पांच मैच खेले थे और 36.25 की औसत और 127.19 के स्ट्राइक रेट से 145 रन बनाए हैं। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके बाद साल 2023 में सुदर्शन ने आठ मैचों में 51.71 की औसत से 362 रन बनाए थे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141.41 का रहा था। इसमें तीन अर्धशतक शामिल है। वहीं, साल 2024 में सुदर्शन ने 12 मैचों में 47.91 की औसत और 141.29 के स्ट्राइक रेट से 527 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस सीजन अब तक वह 12 मैचों में 56.09 की औसत और 157 के स्ट्राइक रेट से 617 रन बना चुके हैं। इसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल है। अभी यह सीजन खत्म नहीं हुआ है और गुजरात की टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। ऐसे में सुदर्शन के पास इस आंकड़े को और आगे ले जाने का मौका है।
IPL 2025: मुंबई पलटंस 11वीं बार प्लेऑफ में, जानें बाकी टीमों का हाल; क्या RCB इस अनचाहे रिकॉर्ड को तोड़ पाएगी?

सुदर्शन का चारों सीजन में औसत 40 के आसपास या इससे ऊपर का रहा है। इतना ही नहीं वह घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बना रहे हैं। यही वजह है कि उनका इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। सुदर्शन ने अब तक आईपीएल में 37 मैचों में 50.03 की औसत और 145.33 के स्ट्राइक रेट से अभी तक 1651* रन बनाए हैं। इसमें दो शतक और 11 अर्धशतक शामिल है। इसकी तुलना कोहली के शुरुआती चार सीजन से करें तो उन्होंने 61 मैचों में 1275 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत करीब 27 का रहा था। इसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। हम कोहली से इसकी तुलना इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वह इस लीग के और इस प्रारूप के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ANI
कोहली ने 2016 में लगाया था पहला आईपीएल शतक
वहीं, कोहली ने साल 2008 में आईपीएल डेब्यू किया था। अपने पहले सीजन में उन्होंने 13 मैचों में 15 की औसत और 105.09 के स्ट्राइक रेट से 165 रन बनाए थे। साल 2009 में कोहली ने 16 मैच खेले और 22.36 की औसत से 246 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 112.32 का रहा था। कोहली का पहला अर्धशतक इसी सीजन आया था। इसके बाद 2010 में उन्होंने 16 मैचों में 27.90 की औसत और 144.81 के स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। साल 2011 में पहली बार कोहली ने 500 से ज्यादा रन बनाए।
उन्होंने तब 16 मैचों में 46.41 की औसत और 121.08 के स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए थे। इसमें चार अर्धशतक शामिल है। कोहली ने साल 2012 में 16 मैचों में 28 की औसत और 111.65 के स्ट्राइक रेट से 364 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतक शामिल है। साल 2013 में दूसरी बार कोहली ने 500+ रन बनाए। तब उन्होंने 16 मैचों में 45.28 की औसत से 634 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 138.73 का रहा था। इसमें छह अर्धशतक शामिल है। कोहली को आईपीएल में पहले शतक के लिए 2016 तक इंतजार करना पड़ा था। उस सीजन उन्होंने चार शतक जड़ दिए थे।
IPL 2025: अब शीर्ष-2 के लिए जंग, गुजरात का दावा सबसे मजबूत, पंजाब-बेंगलुरु के हारने पर MI के लिए खुलेगा रास्ता

विराट कोहली और साई सुदर्शन
- फोटो : ANI
सुदर्शन में दिखता है दमखम
कोहली के आईपीएल आंकड़े की बात करें तो उन्होंने अब तक 263 मैचों में 39.58 की औसत और 132.60 के स्ट्राइक रेट से 8509 रन बनाए हैं। इसमें आठ शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। कोहली 18 सत्रों से एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। सुदर्शन भी पिछले चार सत्रों से एक ही टीम के लिए खेल रहे हैं। सुदर्शन के लिए फिलहाल कोहली की भरपाई करना बेहद मुश्किल है, लेकिन इस बल्लेबाज में दम दिखता है और कई पूर्व क्रिकेटर इस बल्लेबाज की तारीफ कर चुके हैं। बिना रिस्क लिए और कोहली की तरह सटीक क्रिकेटिंग शॉट्स से रन बटोरने में यह बाएं हाथ का बल्लेबाज माहिर है और आगे चलकर उनमें एक बड़ा बल्लेबाज बनने की पूरी क्षमता दिखती है। सुदर्शन को आगामी इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में चुना जा सकता है।