फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2025: 'मेरी आंखों में आंसू...', रिटेन न होने पर कोलकाता नाइटराइडर्स का यह स्टार हुआ भावुक, जानें क्या कहा

Sun, 03 Nov 2024 09:17 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 03 Nov 2024 09:17 AM IST
सार

वेंकटेश पिछले चार आईपीएल सीजन में केकेआर के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। उनकी बदौलत केकेआर ने 2021 में फाइनल में जगह बनाई थी। फिर 2024 में वेंकटेश की कुछ बेहतरीन पारियों की बदौलत केकेआर कप उठाने में कामयाब रही।

विज्ञापन
IPL 2025: 'Tears in my eyes...', Kolkata Knight Riders star Venkatesh Iyer emotional after not being retained
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल का खिताब जीतने के ठीक बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को उस समय मुश्किलों का सामना करना पड़ा, जब उन्हें चैंपियन खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा। हालांकि, केकेआर ने छह खिलाड़ियों को जरूर रिटेन किया, लेकिन इसमें कई बड़े खिलाड़ियों के नाम गायब हैं। केकेआर को मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा और वेंकटेश अय्यर जैसे स्टार खिलाड़ियों को रिलीज करना पड़ा। रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद वेंकटेश अय्यर भावुक हो गए। इस स्टार ऑलराउंडर ने रिटेंशन लिस्ट सामने आने के बाद की अपनी स्थिति के बारे में खुलासा किया है।
IPL 2025: 'Tears in my eyes...', Kolkata Knight Riders star Venkatesh Iyer emotional after not being retained
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने रेवस्पोर्ट्ज से कहा, 'केकेआर मेरे लिए एक परिवार है। इसमें सिर्फ 16, 20 या 25 खिलाड़ी ही नहीं बल्कि मैनेजमेंट, स्टाफ, पर्दे के पीछे रहने वाले लोग भी शामिल हैं। इस टीम को लेकर मेरे मन में इतनी भावना है कि यह मेरी आंखों में आंसू आ गए कि मेरा नाम रिटेंशन लिस्ट में नहीं है। मेरी पहली नीलामी में केकेआर की मुझ पर लगाई गई बोली का कोई वीडियो नहीं है। हालांकि, इस नीलामी के दौरान मैं यह देखने के लिए एक बच्चे की तरह उत्साहित बैठूंगा कि केकेआर मेरे लिए बोली लगाता है या नहीं और अगर वे ऐसा करते हैं, तो यह मेरे लिए दुनिया में सबसे ज्यादा खुशी वाली बात होगी।'
IPL 2025: 'Tears in my eyes...', Kolkata Knight Riders star Venkatesh Iyer emotional after not being retained
कोलकाता नाइटराइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
वेंकटेश पिछले चार आईपीएल सीजन में केकेआर के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी रहे हैं। उनकी बदौलत केकेआर ने 2021 में फाइनल में जगह बनाई थी। फिर 2024 में वेंकटेश की कुछ बेहतरीन पारियों की बदौलत केकेआर कप उठाने में कामयाब रही। उन्होंने 2024 के आईपीएल फाइनल में विजयी रन भी बनाए थे। वेंकटेश ने नाइट राइडर्स में पारिवारिक भावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि फ्रेंचाइजी ने जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है, वह एक अच्छा फैसला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025: 'Tears in my eyes...', Kolkata Knight Riders star Venkatesh Iyer emotional after not being retained
वेंकटेश अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
उन्होंने कहा, 'क्रिकेट का विश्लेषण करने वाले के रूप में ईमानदारी से कहूं तो केकेआर का रिटेन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने गेंद से 14-16 ओवर कवर किए हैं और बल्ले से उन्होंने पांच स्थानों को कवर किया है। केकेआर ने मुझे बड़ी सफलता दिलाई है और मैंने उनके लिए सब कुछ दिया है।' वेंकटेश ने आईपीएल 2024 के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होने चार अर्धशतक लगाए और 158.80 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए। वेंकटेश ने कहा कि उनकी केकेआर में वापसी के लिए दरवाजे खुले हैं। वेंकटेश ने कहा, 'दरवाजे खुले हैं और अगर मेरी नीलामी अच्छी रही, तो मैं अभी भी उस टीम के लिए खेल सकता हूं जिसे मैं सबसे ज्यादा प्यार करता हूं।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed