{"_id":"6749686451d8b2c05f0fcaaf","slug":"ipl-2025-what-is-salary-of-world-cup-winning-indian-players-shreyas-iyer-will-earn-more-than-rohit-sharma-2024-11-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ियों का वेतन कितना? BCCI अनुबंध गंवा चुके श्रेयस रोहित से ज्यादा कमाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: विश्व विजेता भारतीय खिलाड़ियों का वेतन कितना? BCCI अनुबंध गंवा चुके श्रेयस रोहित से ज्यादा कमाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:38 PM IST
सार
विश्व कप टीम में शामिल रहे 15 में से सिर्फ तीन खिलाड़ी 15 करोड़ रुपये से कम कमाते दिखेंगे। बाकी 12 की सैलरी 15 करोड़ से ज्यादा है। सिर्फ तीन ऐसे हैं जिन्हें 15 करोड़ से कम पैसे मिलेंगे।
विज्ञापन
1 of 3
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 को लेकर नीलामी हो चुकी है। इस बार की नीलामी ने कई रिकॉर्ड तोड़े। ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वहीं, श्रेयस अय्यर ने भी 25 करोड़ का बैरियर तोड़ा। नीलामी से पहले 46 खिलाड़ियों को उनकी फ्रेंचाइजी ने रिटेन किया था, जबकि नीलामी में 182 खिलाड़ियों पर बोली लगी। कुल 639.15 करोड़ रुपये खर्च हुए। आईपीएल 2025 की तारीखें भी आ चुकी हैं। अगले साल 14 मार्च से लीग की शुरुआत हो सकती है। भारत ने इस साल टी20 विश्व कप जीता था।
उसके लिए चुने गए 15 खिलाड़ी अगले साल आईपीएल खेलते दिखेंगे। सभी 15 खिलाड़ियों की सैलरी अगले सीजन करोड़ों रुपये में है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से बाहर श्रेयस अय्यर अनुबंध वाले रोहित शर्मा की सैलरी और उनकी आईपीएल सैलरी से भी ज्यादा कमाएंगे। वहीं, ऋषभ पंत बीसीसीआई सैलरी और आईपीएल सैलरी को मिलाकर विराट कोहली की बीसीसीआई सैलरी और आईपीएल सैलरी से ज्यादा पाएंगे।
2 of 3
पंत, विराट, रोहित और श्रेयस
- फोटो : BCCI
दरअसल, रोहित बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के ग्रेड-ए+ में आते हैं। उनकी सालाना कमाई सात करोड़ रुपये है। इसके अलावा आईपीएल सैलरी उनकी 16.30 करोड़ रुपये है। यानी कुल मिलाकर वह 23.30 करोड़ रुपये कमाएंगे। वहीं, श्रेयस बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में तो नहीं हैं, लेकिन आईपीएल में उनकी सैलरी 26.75 करोड़ रुपये होगी, जो कि रोहित से 3.45 करोड़ रुपये ज्यादा है। वहीं, पंत बीसीसीआई के ग्रेड-बी में आते हैं और उनकी बोर्ड से सालाना कमाई तीन करोड़ रुपये है।
आईपीएल में वह सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी कमाई 27 करोड़ रुपये है। यानी कुल मिलाकर उनकी कमाई 30 करोड़ रुपये होगी। वहीं, विराट ग्रेड-ए+ में होने की वजह से सात करोड़ और आईपीएल से 21 करोड़ रुपये मिलेंगे। कुल मिलाकर उनकी सैलरी 28 करोड़ रुपये होगी। हालांकि, बीसीसीआई अनुबंध अगले साल जनवरी-फरवरी अपडेट किया जाएगा और तब इनकी सैलरी उस समय बढ़ घट सकती है।
3 of 3
टी20 विश्व कप
- फोटो : BCCI
टी20 विश्व कप विजेता 2024 भारतीय टीम की बात करें तो इस टीम का हिस्सा रहे रोहित शर्मा की आईपीएल में 16.30 करोड़ रुपये, सूर्यकुमार यादव की 16.35 करोड़ रुपये, हार्दिक पांड्या की 16.35 करोड़ रुपये और जसप्रीत बुमराह की 18 करोड़ रुपये सैलरी होगी। इन चारों को मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया था। विराट कोहली की 21 करोड़ रुपये सैलरी होगी। उन्हें बेंगलुरु ने रिटेन किया था। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल की 18-18 करोड़ रुपये सैलरी होगी। इन दोनों को राजस्थान ने रिटेन किया है। वहीं, शिवम दुबे की सैलरी 12 करोड़ रुपये और रवींद्र जडेजा की 18 करोड़ रुपये सैलरी होगी।
इन दोनों को चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया। अक्षर पटेल 16.50 करोड़ और कुलदीप यादव 13.25 करोड़ रुपये कमाएंगे। इन दोनों को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया है। अर्शदीप सिंह को नीलामी में पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, युजवेंद्र चहल पर पंजाब ने 18 करोड़ की बोली लगाई। मोहम्मद सिराज 12.25 करोड़ रुपये में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में गए। वहीं, ऋषभ पंत को लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। विश्व कप टीम में शामिल रहे 15 में से सिर्फ तीन खिलाड़ी 15 करोड़ रुपये से कम कमाते दिखेंगे। बाकी 12 की सैलरी 15 करोड़ से ज्यादा है। सिर्फ तीन ऐसे हैं जिन्हें 15 करोड़ से कम पैसे मिलेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।