{"_id":"6725a7659faf53904c0060ea","slug":"ipl-2025-why-did-rishabh-pant-leave-delhi-capitals-big-revelation-in-this-report-know-the-reason-2024-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: ऋषभ पंत ने क्यों छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ? इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: ऋषभ पंत ने क्यों छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ? इस रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Nov 2024 09:45 AM IST
सार
पंत को 2016 में दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के जरिये अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें पिछली दो मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया गया था। यहां तक कि पंत पिछले मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठकर फैसले लेते दिखे थे।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) द्वारा ऋषभ पंत को रिटेन नहीं किए जाने के बाद एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 2020 के फाइनलिस्ट के साथ पंत का नौ साल का संबंध समाप्त हो गया क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया। रिटेंशन लिस्ट में अक्षर टीम की पहली पसंद रहे। हालांकि, एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि पंत सह-मालिक जीएमआर समूह द्वारा लिए गए फैसलों से नाखुश थे। जीएमआर ग्रुप अगले दो वर्षों के लिए फ्रेंचाइजी चलाएंगे। जीएमआर ग्रुप ने हाल ही में कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए थे।
2 of 4
ऋषभ पंत-अक्षर पटेल
- फोटो : IPL
न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंत हेमंग बदानी को मुख्य कोच और वेणुगोपाल राव को डीसी में क्रिकेट निदेशक के रूप में नियुक्त करने के फैसले से असंतुष्ट थे। इसके अलावा, यह बताया गया है कि पंत जीएमआर ग्रुप द्वारा उनकी शक्तियों पर अंकुश लगाए जाने से भी नाखुश थे। इससे पहले, यह बताया गया था कि दिल्ली कैपिटल्स पंत से कप्तानी छीनने और अक्षर पटेल को सौंपने पर विचार कर रही थी।
3 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
पंत को 2016 में दिल्ली कैपिटल्स ने ऑक्शन के जरिये अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें पिछली दो मेगा नीलामी से पहले रिटेन किया गया था। यहां तक कि पंत पिछले मेगा ऑक्शन में फ्रेंचाइजी के साथ ऑक्शन टेबल पर बैठकर फैसले लेते दिखे थे। जेएसडब्ल्यू ग्रुप और जीएमआर ग्रुप के बीच दिल्ली कैपिटल्स का 50-50 प्रतिशत स्वामित्व है। प्रत्येक ग्रुप दो साल तक फ्रेंचाइजी चलाता है। 2025 और 2026 आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स जीएमआर ग्रुप के अंदर होगा और उनके निर्देशन में खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : IPL/BCCI
जीएमआर ग्रुप का ही फैसला था, जिसकी वजह से डीसी ने रिकी पोंटिंग के साथ अलग होने का फैसला किया। पोंटिंग सात साल से टीम के मुख्य कोच थे। भारत के दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली को टीम के क्रिकेट निदेशक के रूप में हटाया गया था। इन परिवर्तनों ने पंत को नाखुश कर दिया और उन्हें नीलामी में एक अलग फ्रेंचाइजी की तलाश करने का कारण दे दिया है। पंत यकीनन इस साल ऑक्शन पूल में सबसे अधिक मांग वाले नाम होंगे। उन्होंने इस साल भारतीय टीम के साथ टी20 विश्व कप 2024 जीता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।