फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL: एयरपोर्ट से लेकर विधानसौधा के बाहर तक प्रशंसकों का भारी हुजूम, बंगलूरू पहुंचने पर आरसीबी का भव्य स्वागत

Wed, 04 Jun 2025 04:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 04 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बंगलूरू एयरपोर्ट पर आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी का स्वागत किया। शिवकुमार आरसीबी के झंडे के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने कोहली को गुलदस्ता भेंट किया।

विज्ञापन
IPL 2025 Winner RCB gets a grand welcome on reaching Bangalore celebration photos huge crowd gathered
आरसीबी - फोटो : PTI
आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम अहमदाबाद से बंगलूरू पहुंच गई है। बंगलूरू पहुंचने पर चैंपियन खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया है। बंगलूरू एयरपोर्ट से लेकर टीम होटल और कर्नाटक विधानसौधा के बाहर तक प्रशंसकों का भारी हुजूम लगा हुआ है। एयरपोर्ट पर कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आरसीबी के खिलाड़ियों का स्वागत किया। 
IPL 2025 Winner RCB gets a grand welcome on reaching Bangalore celebration photos huge crowd gathered
आरसीबी प्रशंसक - फोटो : PTI
आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को छह रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 190 रन बनाए थे। जवाब में पंजाब की टीम सात विकेट पर 184 रन ही बना सकी। आरसीबी आईपीएल चैंपियन बनने वाली आठवीं टीम है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम चैंपियन बन चुकी हैं। इसके साथ बी आरसीबी का 18 सत्र का इंतजार खत्म हो चुका है। आखिरकार विराट कोहली भी आईपीएल चैंपियन बन गए हैं।
IPL 2025 Winner RCB gets a grand welcome on reaching Bangalore celebration photos huge crowd gathered
डीके शिवकुमार और कोहली - फोटो : ANI Video Screen Grab
विधानसौधा में सम्मान समारोह 
कर्नाटक के उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बंगलूरू एयरपोर्ट पर आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी का स्वागत किया। शिवकुमार आरसीबी के झंडे के साथ एयरपोर्ट पहुंचे और उन्होंने कोहली को गुलदस्ता भेंट किया। एयरपोर्ट के बाहर से लेकर टीम होटल तक प्रशंसकों का भारी जमावड़ा मौजूद है। आरसीबी के खिलाड़ियों का विधानसौधा में सम्मान किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री सिद्धारमैया मौजूद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2025 Winner RCB gets a grand welcome on reaching Bangalore celebration photos huge crowd gathered
आरसीबी प्रशंसक - फोटो : ANI Video Screen Grab
होटल के बाहर इंतजार करते रहे हजारों प्रशंसक
आरसीबी टीम जब एयरपोर्ट से बाहर निकली तो होटल के बाहर आरसीबी के प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ था। प्रशंसक होटल के बाहर आईपीएल की विजेता टीम का इंतजार कर रहे थे। एक प्रशंसक ने कहा, 'मैं आरसीबी टीम का इंतजार कर रही हूं। मुझे खुशी है कि विराट कोहली और आरसीबी ने खिताब जीता।' कर्नाटक विधानसौधा के बाहर भारी भीड़ मौजूद है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed