फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND 1st Inning
305/2 (79.3 ov)
Devdutt Padikkal 138(195)*
Rishabh Pant 37 (58)
Day 2 - Session 2, India elected to bat

IPL 2026: चार बल्लेबाजों के नाम एक आईपीएल सीजन में 800+ रन बनाने का रिकॉर्ड, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

Sat, 21 Mar 2026 10:13 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sat, 21 Mar 2026 10:13 AM IST
सार

आईपीएल 2026 का सीजन शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। प्रशंसकों को एक बार फिर से टूर्नामेंट में बड़े स्कोर देखने की उम्मीद है। इस टूर्नामेंट के इतिहास में चार ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने एक सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाए हैं। आइए जानते हैं उन चार बल्लेबाजों के बारे में...

विज्ञापन
IPL 2026: batsmen hold the record for scoring more than 800 runs in single IPL season two Indians on the list
आईपीएल 2026 - फोटो : IANS
आईपीएल के बीते 18 सीजन में खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और तोड़े हैं। इस दौरान बल्लेबाजों ने जमकर चौके और छक्कों की बरसात करते हुए फैंस का खूब मनोरंजन किया। आइए, आईपीएल इतिहास के उन चार खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एक ही सीजन में 800 से ज्यादा रन कूटे।  
IPL 2026: batsmen hold the record for scoring more than 800 runs in single IPL season two Indians on the list
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विराट कोहली: इस बल्लेबाज ने अब तक सभी 18 सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ओर से खेले हैं। कोहली ने आईपीएल 2016 में 16 मैच खेलते हुए 81.08 की औसत के साथ कुल 973 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक और सात अर्धशतक लगाए। कोहली एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से नंबर-1 हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में 38 छक्के और 83 चौके लगाए थे। विराट कोहली आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने साल 2008 से अब तक कुल 267 आईपीएल मैच खेले, जिसमें 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए। कोहली सर्वाधिक आठ आईपीएल शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस लीग में उनके बल्ले से कुल 291 छक्के और 771 चौके निकले हैं।
IPL 2026: batsmen hold the record for scoring more than 800 runs in single IPL season two Indians on the list
शुभमन गिल - फोटो : ANI
शुभमन गिल: गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए गिल ने आईपीएल 2023 में 17 मैच खेले, जिसमें 59.33 की औसत के साथ 890 रन बनाए। इस दौरान गिल ने तीन बार शतकीय पारियां खेलीं। गिल ने उस सीजन 33 छक्के और 85 चौके लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: batsmen hold the record for scoring more than 800 runs in single IPL season two Indians on the list
जोस बटलर - फोटो : IPL/BCCI
जोस बटलर: आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से 17 मैच खेलते हुए बटलर ने 57.53 की औसत के साथ कुल 863 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और इतने ही अर्धशतक निकले। इस सीजन बटलर के बल्ले से 45 छक्के और 83 चौके निकले।
विज्ञापन
IPL 2026: batsmen hold the record for scoring more than 800 runs in single IPL season two Indians on the list
डेविड वॉर्नर - फोटो : IPL
डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए वॉर्नर ने आईपीएल 2016 में 60.57 की औसत के साथ 848 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से नौ अर्धशतक निकले। आईपीएल 2016 में वॉर्नर ने 31 छक्के और 88 चौके लगाए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed