सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
IPL Auction 2017: Which team Spend more money who spent least
आईुपीएल 2017 - फोटो : IPL web

आईपीएल के दसवें सीजन की नीलामी से पहले खिलाड़ियों की खरीददारी करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे किंग्स इलेवन पंजाब के पास और सबसे कम मुंबई इंडियंस के पास थे। टीमें अपने खिलाड़ियों को खरीदने के लिए कुल 66 करोड़ रुपये खर्च कर सकती थीं लेकिन कुछ ने बड़े खिलाड़ियों को रिटेन करने में अपने पैसे खर्च कर दिए। ऐसे में उनके पास पैसों की कमी हो गई। ये फ्रेंचाइजी मालिकों के लिए आखिरी सीजन है इसके बाद अगले साल आईपीएल टीमों की नीलामी नए सिरे से होगी। ऐसे में कुछ टीमें अपने पैसे बचाए रखना चाहती हैं तो कुछ अपना सबकुछ दांव पर लगाना चाहती हैं। ऐसे में सोमवार को बंगलूरू में दसवें सीजन की नीलामी में सभी टीमों ने खरीददारी करके अपनी-अपनी मंशा जाहिर कर दी। आइए जानते हैं कौन सी टीम सबसे ज्यादा कंजूस साबित हुई। 


 

Trending Videos

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

IPL Auction 2017: Which team Spend more money who spent least
PUNE, IPL - फोटो : PTI
8 राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स

दसवें सीजन में होने वाली नीलामी से ठीक एक दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी से हटाने वाली राइजिंग पुणे सुपर जाइंट्स दसवें सीजन की सबसे खर्चीली टीम साबित हुई। टीम के पास नीलामी में खर्च करने के लिए 17.5 करोड़ रुपये थे। सोमवार को उन्होंने कुल 9 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें इस सीजन सबसे महंगे बिकने वाले इंग्लैंड के बेन स्टोक्स भी शामिल हैं। जिन्हें खरीदने के लिए पुणे को अपनी जेब से 14.5 करोड़ रुपये खर्च करने पड़े। इसके अतिरिक्त पुणे ने मनोज तिवारी और लॉकी फर्ग्युसन को 50-50 लाख रुपये खर्च किए। टीम के बटुए में अब केवल 30 लाख रुपये बचे हैं। टीम में अब कुल 26 खिलाड़ी हो गए हैं। जिनकी औसत कीमत 2.52 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

IPL Auction 2017: Which team Spend more money who spent least
आरसीबी
7 रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू 

आईपीएल 10 की नीलामी से ठीक एक दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने अपना नाता तोड़ लिया। इस कारण आरसीबी के पर्स में 5 करोड़ अतिरिक्त आ गए। आरसीबी नीलामी में 17.82 करोड़ रुपये के साथ शामिल हुआ। सोमवार को आरसीबी ने केवल 5 खिलाड़ियों को खरीदा। इसके लिए उन्होंने 15.4 करोड़ रुपये खर्च किए। उनकी इस खरीददारी में आईपीएल इतिहास की किसी गेंदबाज के लिए हुई सबसे बड़ी बोली शामिल थी। आरसीबी ने 12 करोड़ रुपये खर्च करके टाइमल मिल्स को अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा उन्होंने पवन नेगी को 1 करोड़ और अंकित चौधरी को 2 करोड़ रुपये खर्च कर खरीदा। उनके खाते में दसवें सीजन की नीलामी के बाद अब मजह 2.42 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। उनकी टीम में अब कुल 24 खिलाड़ी हो गए हैं। आरसीबी के प्रत्येक खिलाड़ी की औसत कीमत 2.65 करोड़ रुपये हो गई है।

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

IPL Auction 2017: Which team Spend more money who spent least
मुंबई इंडियंस - फोटो : getty
6 मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियन दसवें सीजन की नीलामी में सबसे कम बैंक बैलेंस के साथ मैदान में उतरी थी। उनके खाते में महज 11.55 करोड़ रुपये बाकी थे। इस स्थिति में भी उन्होंने 7 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। सोमवार को मुंबई ने 8.2 करोड़ रुपये खर्च किए। मुंबई इंडियन ने कर्ण शर्मा को 3.2 करोड़, मिचेल जानसन और के गौतम को 2-2 करोड़ रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई के खेमे में अब कुल 27 खिलाड़ी हो गए हैं। उसके पास 3.35 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। मुंबई के हर खिलाड़ी की औसत कीमत 2.32 करोड़ रुपये है। 

विज्ञापन

IPL नीलामीः किस टीम ने लुटाए खिलाड़ियों पर पैसे, कौन रहा कंजूस

IPL Auction 2017: Which team Spend more money who spent least
kkr - फोटो : pti
5 कोलकाता नाइट राइडर्स 

शाहरुख खान की टीम सोमवार को आईपीएल नीलामी में 19.75 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस के साथ उतरी। जिसमें से कोलकाता ने 14.4 करोड़ रुपये खर्च कर 9 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। कोलकाता ने कीवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को 5 करोड़, क्रिस वोक्स को 4.2 करोड़ और कल्टर लाइल को 3.5 करोड़ और डैरेन ब्रेवो को 50 लाख रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया। नीलामी के बाद केकेआर के खाते में 5.35 करोड़ रुपये शेष बचे हैं। कोलकाता की टीम में कुल 23 खिलाड़ी हैं। केकेआर के एक खिलाड़ी की औसत कीमत 2.63 करोड़ रुपये हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed